RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

6.50 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक भोजपुर के साथ गिरफ्तार गांजा तस्कर व बरामद गांजा

आरा/भोजपुर ( राकेश मंगल सिंहा) 24 जुलाई। भोजपुर जिला के गजराजगंज ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने 6 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में गजराजगंज ओपी थानाध्यक्ष एवं सशस्त्र बल की गठित टीम ने गजराजगंज ओपी थाना क्षेत्र के मिल्की से मसाढ जाने वाली सड़क पर चिमनी भट्ठा के समीप एक व्यक्ति मसाढ के दिग्विजय कुमार उर्फ कुणाल सिंह के पास झोले में से 6 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। इस संबंध में पुलिस ने उदवंतनगर (गजराजगंज ओपी) थाना में 29 एनडीपीएस ऐक्ट के तहत कांड संख्या 319/23 दिनांक 23/7/2023 दर्ज किया है।पुलिस ने गांजा तस्कर दिग्विजय कुमार उर्फ कुणाल सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर शिवसागर रामगुलाम और सर अनिरुद्ध जगन्नाथ की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

नवादा:जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

rktvnews

बिहार रेड क्रॉस सोसायटी के चुनाव में डा बी बी सिन्हा चेयरमैन,उदय शंकर प्रसाद सिंह वाइस चेयरमैन, दिनेश जयसवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित।

rktvnews

आरा में माले द्वारा भारत का 100 वा मजदूर दिवस मनाया गया! 44श्रम कोड लागू करे मोदी सरकार:माले

rktvnews

यूआईडीएआई निवासियों को आधार से जुड़े ईमेल/मोबाइल नंबर को सत्यापित करने की अनुमति देता है

rktvnews

Leave a Comment