RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने किया एक दिवसीय चतुर्थ पंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का उद्घाटन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)12 अगस्त।झारखण्ड सरकार, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दुमका द्वारा आज सरकारी आईटीआई परिसर में एक दिवसीय चतुर्थ पंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होते हैं। उन्होंने युवाओं से अवसर का पूरा लाभ उठाने और अपने कौशल को समयानुसार अद्यतन रखने का आग्रह किया।
नियोजन पदाधिकारी, दुमका ने रोजगार मेले की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि नियोजनालय बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से ऐसे मेले आयोजित करता है, जिससे नियोजक एवं आवेदक एक ही मंच पर आकर संवाद स्थापित कर सकें। मेले में शामिल प्रत्येक नियोजक ने अपनी-अपनी रिक्तियों, कार्य की प्रकृति, वेतनमान एवं अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 17 नियोजकों एवं उनके प्रतिनिधियों ने 3343 रिक्तियों के साथ भाग लिया। मेले में लगभग 590 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 193 अभ्यर्थी चयनित एवं 258 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए।
नियोजनालय ने बताया कि रोजगार मेलों की जानकारी एवं उपलब्ध रिक्तियों का विवरण www.jharniyojan.jharkhand.gov.in पोर्टल पर भी उपलब्ध है, जिससे इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी समय जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर प्रीति कुमारी, नियोजन पदाधिकारी, शिव नन्दन प्रसाद (उप व लिपिक), बद्री नाथ पाण्डेय (उप व लिपिक), जय प्रकाश सिन्हा (उप व लिपिक), मनीष कुमार (यप), सुरज कुमार, अशोक कुमार, अरूण कुमार मंडल, विशाल कुमार सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:निर्माणाधीन कार्यों को समय से पूर्ण करें और शीघ्र सेवा प्रदाय करें : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

rktvnews

चन्दौली कजरी काव्य/गायन संगम सैकड़ों लोगों को भेंट किया गया स्मृति सम्मान।

rktvnews

बिहार:PK ने CAG रिपोर्ट पर सरकार को घेरा, बोले – बिहार की गरीब जनता का 70 हजार करोड़ रुपया कहां खर्च किया इस पर सरकार चुप है, इसमें NDA के अलावा तेजस्वी यादव भी शामिल हैं।

rktvnews

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

देवघर:सदर अस्पताल सभागार देवघर में जापानीज इंसेफेलाइटिस से संबंधित जिला स्तर पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

मेसर्स सूर्य दीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में तीसरी एसीटीसीएम बार्ज लंबी-संकरी नौका एलएसएएम 17 (यार्ड 127) का जलावतरण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment