RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

सारण:जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रुप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण।

सारण/छपरा 08 दिसंबर।आज 08 दिसंबर 2023 को जिलाधिकारी सारण अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ गौरव मंगला के द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग पटना के निर्देशालोक में अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा ( TRE- 2.0)सारण जिला में दिनांक 8, 9 एवं 10 दिसंबर 2023 को स्वच्छ ,निष्पक्ष एवं कदाचार रहित वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

परीक्षा से संबंधित महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश

अभ्यर्थियों को एक अतिरिक्त इ-एडमिट कार्ड लेकर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्षा में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाईफाई, गैजेट ,इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वॉच इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेज़र एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षार्थी के पास किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पाए जाने पर उसे कदाचार मानते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा इस परीक्षा सहित आगामी 5 वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित किया जाएगा तथा परीक्षा से संबंधित भ्रामक एवं सनसनिक खेज अफवाह फैलाने की स्थिति में 3 वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जाएगा ।
परीक्षा प्रारंभ होने के ढाई घंटा पूर्व से उम्मीदवारों की सघन फ्रिस्किंग के साथ प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों के ई- एडमिट कार्ड पर छपे क्यूआर/ बारकोड की स्कैनिंग करते हुए फोटो एवं पहचान पत्र के साथ मिलान करते हुए परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्राथमिकता के आधार पर समुचित सुविधा उपलब्ध की गई है ।
कदाचार मुक्त परीक्षा हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर की व्यवस्था की गई है ।
लाइव सीसीटीवी सर्विलेंस के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग/ जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के गतिविधियों की निगरानी की जा रही है ।

Related posts

प्रधानमंत्री ने ओडिशा का दौरा किया और दुखद रेल दुर्घटना के बाद बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

देवघर:जिले में दो दिवसीय राज्य स्तरीय साइक्लिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में शामिल हुए उपायुक्त।

rktvnews

भोपाल:हरित ऊर्जा के लिए प्रतिबद्ध बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के लिए मध्यप्रदेश बन रहा है आकर्षण का केन्द्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

शिक्षा और राष्ट्रीयता विषय पर 5 मई 23 को आयोजित होगी भाषण प्रतियोगिता।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंबुजा कंक्रीट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड के सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास।

rktvnews

एसएईएल उत्तर प्रदेश में ₹8,200 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड सोलर संयंत्र का करेगा निर्माण।

rktvnews

Leave a Comment