RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रायपुर : सियान जतन क्लिनिक में आने वाले मरीजों को मतदान के लिए किया गया प्रेरित।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 27 अक्टूबर।आयुष विभाग द्वारा प्रत्येक गुरूवार को राज्य की सभी आयुष संस्थाओं में बुजुर्गों के लिए आयोजित किए जाने वाले विशेष ओपीडी सियान जतन क्लिनिक में इलाज के साथ ही मरीजों को आगामी विधानसभा आम निर्वाचन में मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान उन्हें मतदान करने की शपथ भी दिलाई जा रही है। आयुष स्वास्थ्य संस्थाओं के माध्यम से मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। आयुष विभाग द्वारा विगत 26 अक्टूबर को राज्य की सभी 1174 संस्थाओ में आयोजित सियान जतन क्लिनिक के माध्यम से 19 हजार से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक और प्रेरित किया गया।
प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन के लिए आगामी 7 नवम्बर और 17 नवम्बर को होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत मतदान हो सके, इसके लिए आयुष संचालनालय द्वारा सभी संस्थाओं में सियान जतन क्लिनिक के दिन आने वाले बुजुर्गों को मतदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें संबंधित जिलों के स्वीप (SVEEP) के नोडल अधिकारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। सियान जतन क्लिनिक के दिन मतदाताओं को जागरूक करने ब्रोशर वितरण और सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने के साथ मतदाताओं को शपथ दिलवाकर मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Related posts

गया:पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी महोत्सव का उप मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने किया उदघाटन।

rktvnews

चतरा:अवैध नर्सिंग होम संचालक व बिना डिग्रीधारक चिकित्सकों के ख़िलाफ़ सख़्त हुआ प्रशासन, दर्ज हुई प्राथमिकी।

rktvnews

मध्यप्रदेश: कालाबाजारी करने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु रात्रि चौपाल का आयोजन।

rktvnews

जयपुर:राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम: चिकित्सा मंत्री ने बच्चों को खिलाई एल्बेण्डाजॉल की दवा, प्रदेश में 3.33 करोड़ बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य।

rktvnews

प्रधानमंत्री 6 से 7 जनवरी को पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे।

rktvnews

Leave a Comment