RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पूर्वी चंपारण:क्या PK तेजस्वी के खिलाफ राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव?

बोले प्रशांत किशोर – अगर पार्टी ने तय किया तो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, राघोपुर से किसी कार्यकर्ता ने चुनाव लड़ने के लिए मेरे नाम से आवेदन किया है।

RKTV NEWS/मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) 06 मार्च।जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर जन सुराज उदघोष यात्रा के तहत 6 मार्च को पूर्वी चंपारण पहुंचे जहां उन्होंने प्रेसवार्ता को संबोधित कर पत्रकार साथियों से बातचीत की, इस दौरान विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर पार्टी तय करती है तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे, पार्टी का फैसला ही अंतिम फैसला होगा। पीके ने बताया कि राघोपुर से किसी कार्यकर्ता ने चुनाव लड़ने के लिए उनके नाम से आवेदन किया है।बता दे कि राघोपुर से वर्तमान विधायक तेजस्वी यादव है और राघोपुर लालू परिवार का गढ़ माना जाता है।

PK का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले – बिहार में शराबबंदी अगर इतना अच्छा प्रभावी है तो मोदी जी पूरे देश और भाजपा शासित राज्यों में भी क्यों नहीं लागू कर देते हैं

शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने एक बार फिर कहा कि बिहार में शराबबंदी के नाम पर सिर्फ दुकान बंद है शराब नहीं, होम डिलीवरी की जा रही है। शराबबंदी से ही विकास होता है तो मोदी जी को पूरे देश में शराबबंदी लागू कर देना चाहिए। कम से कम उत्तर प्रदेश में ही शराबबंदी लागू कर के देखे यह मिठाई सिर्फ बिहारवासियों को ही क्यों दिया जा रहा है? बिहार को हजार – लाखों करोड़ का नुकसान हो रहा शराबबंदी के कारण और यह पैसा सिर्फ अफसर नेताओं और माफियाओं के हाथ में जा रहा है।

Related posts

बंगाल की पुस्तक का भोपाल में लोकार्पण।

rktvnews

कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग का विशेष अभियान 3.0

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री के सम्मेलन की प्रचार गाड़ी को झंडा दिखा किया रवाना।

rktvnews

दरभंगा:मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जिले को दी बड़ी सौगात, 138 करोड़ रुपये की लागत से 90 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

जल दिवाली – “महिलाओं के लिए पानी, पानी के लिए महिलाएं अभियान” शुरू किया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे और सोनमर्ग सुरंग परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment