RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर:जिलाधिकारी ने दिव्यांगो के बीच आयोजित किए गए विविध खेलों के चयनित प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत।

बक्सर/बिहार 03 दिसंबर।आज दिनांक 03 दिसंबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2023 के अवसर पर एमपी हाई स्कूल बक्सर एवं जिला बुनियाद केंद्र बक्सर में दिव्यांगजनों के बीच विविध खेलों का 2 दिसंबर आयोजन किया गया था जिसमें चयनित प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसंबर 2023 को जिला बुनियाद केंद्र बक्सर के प्रांगण में दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर के द्वारा पुरस्कृत करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा उक्त खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांगजन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
साथ ही उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बताया गया कि 18 साल उम्र हो चुके सभी लोग मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा ले।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर सह सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर एवं जिला प्रबंधक बुनियाद केंद्र बक्सर उपस्थित थे।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

भोपाल:अंतर माध्यम प्रचार समन्वय समिति (आईएमपीसीसी) की बैठक संपन्न।

rktvnews

शाहपुर में डीएम के जन संवाद  कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर।

rktvnews

डालमिया भारत फाउंडेशन ने बोकारो में आयोजित की सामुदायिक कल्याण पहल।

rktvnews

नवादा डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

वैशाली:मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों के बैठक कर जिलाधिकारी के द्वारा जिला में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी दी गई।

rktvnews

Leave a Comment