RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार प्रदेश भाजपा सह प्रभारी के निधन पर भाजपा भोजपुर मे शोक की लहर।

सुनील ओझा (फ़ोटो फाइल)

आरा/ भोजपुर 29 नवंबर।भाजपा भोजपुर ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है की भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ,एक कुशल संगठनकर्ता और बिहार प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा जी के आकस्मिक निधन की सूचना सुनते ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी। बताया गया की सुनील ओझा को इसी वर्ष मई महिने मे बिहार प्रदेश के सह प्रभारी के रुप मे जिम्मेदारी मिली थी।इसके पहले वे उतरप्रदेश का सह प्रभारी के दायित्व का निर्वहन करते हुए सफल हुए थे। वे मूल रूप से गुजरात कू रहने वाले थे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी लोगो मे से एक थे। वे प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का भी कार्यक्षेत्र देखते थे।
उनका निधन दिल्ली के अस्पताल मे हुआ और अंतिम संस्कार काशी मे किया गया।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने उनके आकस्मिक मृत्यु पर शोक ब्यक्त करते हुए कहा कि ओझा जी एक कुशल संगठनकर्ता और मार्गदर्शक थे।उनके बिहार सह प्रभारी के रुप मे अल्प काल मे ही अधिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके निधन होने से पार्टी और संगठन को अपूरणीय क्षति हुआ है। पार्टी द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रम बुधवार को स्थगित कर दिया गया था।भोजपुर जिला के समस्त पार्टी और स़गठन के कार्यकर्ता दुखी है और उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना करते हैँ।
शोक व्यक्त करनेवाले मे भाजपा जिला के समस्त पदाधिकारी, मंडल,मोर्चा, प्रकोष्ठ,विभाग के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, नेतागण आदि थे।

Related posts

गिरीडीह:जिला नियोजनालय द्वारा युवाओं को करियर मार्गदर्शन एवं रोजगार अवसरों से अवगत कराने के उद्देश्य से सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित कैरियर काउंसलिंग कम रेजिस्ट्रेशन कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 189जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:पंचायती राज मंत्री ने समीक्षा बैठक ली, अधिकारी हर महीने चार रात्री गांव में विश्राम अवश्य करें:मंत्री

rktvnews

Leave a Comment