RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बड़ी खुशी का दिन है! जितनी प्रसन्नता श्रमिक बंधुओं और उनके परिजनों को है, उतनी ही प्रसन्नता आज मुझे भी हो रही है।

देहरादून/उत्तराखंड 28 नवंबर।सिलक्यारा टनल में फंसे सभी 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अभियान में जुटे समस्त बचाव दल को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरों की खुशी ही मेरे लिए इगास बग्वाल है। बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी के सहयोग, सुरंग के अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की जा रही पल-पल की निगरानी और बौखनाग देवता की कृपा से यह अभियान सफल हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बड़ी खुशी का दिन है। जितनी प्रसन्नता श्रमिक बंधुओं और उनके परिजनों को है, उतनी ही प्रसन्नता आज मुझे भी हो रही है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि सही मायनों में हमें आज इगास पर्व की खुशी मिली है। भगवान बौखनाग देवता पर हमें विश्वास था। विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञ इस अभियान में लगे थे। उन्होंने अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

Related posts

भोजपुर:उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जैन कालेज के प्राचार्य प्रो (डा) नरेन्द्र कुमार हुए सम्मानित!छात्रों को पढ़ाना ही शिक्षक का कर्म और धर्म:प्राचार्य प्रो (डा) नरेंद्र कुमार

rktvnews

मध्यप्रदेश:लोकसभा चुनाव में पहले चरण के लिये 20 मार्च से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी।

rktvnews

महादान’ की भावना से दर्जनों छात्र-छात्राओं ने किया रक्त-दान!हेल्थ इंस्टिच्युट में लगाया गया रक्त-दान शिविर ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 जनवरी 2025

rktvnews

एक वोट अर्जुन के उस तीर के समान है जो जयधत और उसके पिता की मृत्यु का कारण बना:गीतकार और गायक ,अजीत कुमार पांडेय

rktvnews

Leave a Comment