RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

हिंदू राष्ट्र बनाने का सपना देखने वालों को देना है पटकनिया : शिवानंद तिवारी

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 09 मई। राजद के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी का कहना है कि भाजपा हमारे संविधान को खत्म कर देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है। हमारा संविधान सबको बराबरी का अधिकार देता है। चाहे आप किसी भी जाति के हों, आपका कोई भी धर्म हो, कोई भी भाषा बोलते हों, स्त्री हों या पुरुष हों या फिर आपका कोई भी रीति रिवाज हो। आपने इस देश में जन्म लिया है तो हमारा संविधान आपको बराबरी का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने का मतलब है देश के संविधान को समाप्त कर मनु स्मृति के आधार पर देश का शासन चलाना। इसका अर्थ होगा वह जमाना वापस ले लाना जिसमें पिछड़ों , दलितों, आदिवासियों और महिलाओं का जीवन नरक में बदल जायेगा। इस नजरिये से यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। इसलिए इस चुनाव में हम सबको भूमिका निभानी होगी। चुनाव तो पार्टी वालों का काम है, यह सोच सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि राजनीति में बहुत गंदगी आ गई है। इसके बावजूद लोकतंत्र से बेहतर कोई व्यवस्था आज तक नहीं है। अगर लोकतंत्र समाप्त हो गया तो सबसे पहले आपके वोट का अधिकार समाप्त हो जायेगा। इसलिए बिहार सहित संपूर्ण देश में हिंदू राष्ट्र बनाने का सपना देखने वालों को पटकनिया देना है और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आरा संसदीय क्षेत्र से हम लोगों के कर्मठ और गरीबों के पक्ष में हमेशा खड़ा रहने वाले माले के उम्मीदवार सुदामा जी को जिताना है और हिंदू राष्ट्र का सपना देखने वालों की जमानत जप्त करा देना है।

Related posts

जीवन की पहली पब्लिक रिलेशन्स एक्सपर्ट माँ हैं: अतुल मलिकराम

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:झारखण्ड पंचम राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष ने पूर्वी सिंहभूम भ्रमण के क्रम में बोड़ाम प्रखंड के सबर बहूल गांव का किया भ्रमण।

rktvnews

बक्सर: 25 मई को राज्य स्वीप आईकॉन मैथिली ठाकुर का मतदान जागरूकता हेतु होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम।

rktvnews

महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र नियमन एवं अनुदान योजना(संशोधित) 2017 के अंतर्गत गठित राज्य स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित परामर्शदाताओं का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रूपये प्रतिमाह किया गया – शासन सचिव महिला एवं बाल विकास

rktvnews

दरभंगा समाहरणालय में जिलाधिकारी ने फ़हराया तिरंगा।

rktvnews

भोजपुर : भारतीय जनता पार्टी के राकेश रंजन ने किया नामांकन।

rktvnews

Leave a Comment