RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दरभंगा:राज्यस्तरीय विद्यालय रग्बी फुटबॉल (बालिका) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम को जमुई किया गया रवाना।

दरभंगा/बिहार 22 नवम्बर। जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा परिमल द्वारा बताया गया कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय रग्बी फुटबॉल (बालिका) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम को जमुई जिला के लिए रवाना किया गया।
उन्होंने कहा कि उक्त प्रतियोगिता का आयोजन 22 नवम्बर से 25 नवम्बर तक होनी है, जिसमें अण्डर – 14, 17 एवं 19 आयु वर्गों के सभी जिलों से बालिका हिस्सा ले रहे हैं।
उक्त अवसर पर लिपिक संजीव कुमार, कार्यपालक सहायक राकेश कुमार सिंह, आशीष कुमार, राज कुमार रमण, दरभंगा जिला के सचिव प्रिंस वर्मा के साथ-साथ अण्डर – 19 के टीम प्रभारी के रूप में श्रुति कुमारी को, अण्डर – 14 के टीम प्रभारी के रूप में सोयब खान तथा अण्डर – 17 के टीम प्रभारी के रूप में रूबी देवी को तथा भाग लेने हेतु जमुई जाने वाले सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं व अपना आशीष प्रदान करते हुए दल को प्रतियोगिता हेतु प्रतिनियुक्त दल प्रबंधकों के साथ जमुई रवाना किया गया।

Related posts

उत्तराखंड:आपदा को लेकर भ्रामक और गलत सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव हुए शख्त।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 फ़रवरी 25

rktvnews

बिहार:वैशाली:हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला और कार्तिक पूर्णिमा मेला में विधि व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर :बड़हरा विधानसभा में सूर्यभान सिंह का जनसंपर्क अभियान जारी ,बोले जनता का विश्वास ही मेरी असली ताकत।

rktvnews

प्रधानमंत्री 8 से 10 जुलाई, 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:संभागीय आयुक्त ने की बिजली, पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment