
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 नवंबर।26 से 30 नवंबर तक पश्चिम बंगाल मे होने वाली अस्मिता खेलो इंडिया जोनल महिला भारोत्तोलन चैम्पियनशिप के लिए नन्दनी एवं विद्या का चयन बिहार टीम में किया गया है। बताते चले की ये भोजपुर के सुरंगापुर निवासी जितेंद्र राम की पुत्री नंदनी कुमारी एवं अनाइठ निवासी फूलन शर्मा की पुत्री विद्या कुमारी है।भोजपुर जिला संघ के प्रशिक्षक सह सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि राजगीर में आयोजित चयन प्रतियोगिता के अधार पर इनका चयन हुआ है जो कि अस्मिता जोनल प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल में 26 से 30 नवम्बर 2025 तक होनी है नंदनी कुमारी कि चयन इससे पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है जबकि विद्या कुमारी का चयन पहली बार जोनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है दोनों ही खिलाड़ी खेल भवन आरा में अभ्यास करते हैं।बिहार टीम में चयन होने पर जिला खेल पदाधिकारी आलोक गौतम , संघ के अध्यक्ष समाज सेवी डा. विजय गुप्ता, समाज सेवी खेल प्रेमी अजय सिंह, एथलेटिक्स सचिव जसवंत सिंह,शैलेश जी, दिलीप जी, राजीव जी, अभय पान्डेय जयशंकर गुप्ता, प्रशिक्षक संतोष कुमार, अंजली कुमारी मनमोहन कुमार ने बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की इस बात की जानकारी संघ के सयोजक कुमार विजय ने दी
