RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उत्तराखंड:सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में आज अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की गई।

देहरादून/ उत्तराखंड 22 नवंबर।सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में आज अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की गई।
इस दौरान एम.डी (एनएचआईडीसीएल ) महमूद अहमद ने बताया कि टनल के अंदर 900 एम.एम पाइप को पुश किया गया था। वर्तमान समय में टेलीस्कोपिक मेथड से 900 एम.एम पाइप के अंदर, 800 एम.एम के पाइप को भी पुश कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ऑगर मशीन से पुनः ड्रिलिंग शुरू करते हुए कुल 39 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई है। शेष स्थान पर ड्रिलिंग का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया की बड़कोट वाले छोर से होरिजेंटल ड्रिलिंग का कार्य शुरू हो गया था। जिसमें तीसरा ब्लास्ट कर लिया गया है। सचिव उत्तराखण्ड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पूर्व में अंदर फंसे श्रमिकों के साथ वीडियो के माध्यम से संवाद हुआ था। अब एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की मदद से ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप तैयार कर लिया गया है। जिसमें वायर, माइक्रोफोन और स्पीकर का इस्तेमाल किया जा रहा है। सचिव डॉ. खैरवाल ने बताया कि ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप तैयार होने के उपरांत अंदर फंसे श्रमिकों की सबसे पहले डॉक्टर से बात करवाई गई। इस क्रम में सभी श्रमिकों की एक-एक करके डॉक्टर से बात करवाई जा रही है एवं उनका हाल-चाल जाना जा रहा है। उन्होंने कहा की अंदर फंसे लोगों को जरूरी दवाईयां भेजी जा रही है। इसके अतिरिक्त मूलभूत सामग्री जैसे टॉवल, ब्रश, छोटे कपड़े भी भेजे जा रहे है। साथ ही श्रमिकों की मेंटल हेल्थ को ध्यान रखते हुए मनोचिकित्सक से भी उनकी बात कराई जा रही है। अंदर फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखण्ड सरकार के सलाहकार भास्कर खुल्बे, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी मौजूद रहे।

Related posts

बीसूका उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री) डॉ. चन्द्र भान सोमवार को आएंगे हनुमानगढ़।

rktvnews

आयुर्वेद दिवस देशभर में व्यापक स्तर पर मनाया गया।

rktvnews

सुरक्षा के साथ समयबद्ध मेट्रो निर्माण ही हमारी प्राथमिकता : दलजीत सिंह

rktvnews

उत्तराखंड से है भगवान श्रीराम का अटूट नाता-मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न पंचायतों में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन!उपायुक्त अबु इमरान ने मोकतमा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच लगाएं गए शिविर का किया निरीक्षण।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने मिसाल की कायम,6 वर्ष पहले किया निभाया अपना वादा,शहीद हेमराज की बेटी की शादी के रस्मों में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment