आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 05 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर की जिला पदाधिकारियों की बैठक भाजपा जिला कार्यालय बाम पाली में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर धीरेंद्र सिंह और संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र तिवारी ने किया
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा के सांसद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की आज देश बहुत तेजी से विकास कर रहा है वह दिन दूर नहीं जब हमारा देश विकसित देशों में गिना जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। आज विश्व की की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हम हो गए हैं और बहुत जल्द ही हम विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे। केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए बहुत सारी योजनाएं धरातल पर चल रही है जिससे गरीबों को बहुत लाभ प्राप्त हो रहा है। चाहे वह आसमान योजना हो चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो चाहे करोना के समय से गरीबों के लिए दिए जा रहे अनाज हो उज्जवला योजना हो सारी योजनाएं गरीबों को सीधे-सीधे प्राप्त हो रही है। आज भारत की सभी घरों में बिजली पहुंच गई है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी सबका साथ सबका विकास सब का प्रयास से करते आ रहे हैं और हमें गर्व है कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता और नेता है जो देश को बहुत तेजी से विकास कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि गठबंधन का नाम बदलने से नियत नहीं बदलती है मुजाहिदीन भी अपने नाम के साथ इंडियन लगाया था विपक्षियों के पास कोई भी मुद्दा नहीं है और देश की जनता नरेंद्र मोदी को अगला प्रधानमंत्री चुन चुकी है। हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथो पर मजबूती से डटकर रहना है।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सा आरा लोकसभा सांसद आरके सिंह ने कार्यकर्ताओं के सामने घोषणा करते हुए कहा कि भोजपुर जिला के सभी बूथों पर सोलर लाइट लगाए जाएंगे।
उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री द्वारा अमृत भारत योजना के तहत पूरे देश के 375 रेलवे स्टेशनो का आधुनिककरण कार्यक्रम के अंतर्गत भोजपुर जिला के आरा और बिहिया स्टेशनों का नाम समाहित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णवी को साधुवाद देते हुए आरा जक्शन को बेहतरीन जंक्शन बनाने की बात कही। उन्होंने उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोजपुर जिला की सभी जनता को आमंत्रित किया।
विशिष्ट अतिथि आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने संगठन पर विस्तार से बात करते हुए कहा के पार्टी के लिए राष्ट्रीय या प्रदेश कमेटी महत्वपूर्ण नहीं है जितनी महत्वपूर्ण है बूथ कमेटी है। हम सभी नेता और कार्यकर्ता किसी न किसी बूथ से जूड़े रहते है। बड़ा या छोटा कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के बल पर ही होता है। कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित होते हैं और हुए अपने आप को झोक कर पार्टी के लिए काम करते रहते हैं। हमें 2024 की लोकसभा चुनाव की चिंता करनी है जिसमें भाजपा की जीत सुनिश्चित है।
वही बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पार्टी की मजबूती के लिए बूथ पर ध्यान देने की आवश्यकता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने केंद्र सरकार के कार्य और स्थानीय सांसद आर के सिंह का कार्यों को सराहना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी विश्व नेता है और हमें विश्व गुरु बनाने की राह पर बढ़ा रहे हैं। हमारे सांसद विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं और उन्होंने भोजपुर जिला में जितना काम किया है उसकी प्रशंसा जितनी भी की जाए कम ही होगी। हमें गर्व है कि भोजपुर जिला को आरके सिंह जैसे सांसद और मंत्री मिला है।
लोकसभा प्रभारी प्रमोद सिंह ने आगामी कार्यक्रमों में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से चर्चा किया. उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ को आगामी कार्यक्रमों के लिए टीम बनाकर काम करने पर विशेष बल दिया।
जिला प्रभारी टीएन सिंह ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा अमृत महोत्सव समापन कार्यक्रम के दौरान वीर शहीदों की स्मृति में अमृत वाटिका की स्थापना की जा रही है जिसमें देशभर के 75000 गांव की मिट्टी कलश में इकट्ठा किया जाएगा। 14 अगस्त विभीषिका दिवस पर तिरंगा मार्च निकाली जाएगी जो सभी विधानसभाओं सहित जिला मुख्यालय में होगा। पिछले साल की भांति इस साल भी घर घर तिरंगा फहराया जाएगा जिसमें सभी कार्यकर्ता 15 अगस्त को अपने अपने आवास पर तिरंगा लगाएंगे। इसके अलावा आनी कार्यक्रम जिसमें बूथ सशक्तिकरण और सोशल मीडिया की मजबूतीरण पर विशेष ध्यान देने की बात कही।उन्होने गाँवो के शहीद हुए जवानों के लिए बन रहे शिलापट्ट मे कार्यकताओ को शामिल होने और उसकी सूची तैयार करने के लिए कहा।
कार्यक्रम के अंत मे विनय बेलाऊर द्वारा लिखित अभय चौबै और शालू सिंह के आवाज मे गाए हुए गीत एलबम ‘नरेन्द्र मोदी भारत के शान’ का विमोचन किया गया।
बैठक मे पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा,लोकसभा संयोजक शंभु चौरसिया,लोकसभा विस्तारक सुनील कुमार, जिला उपाध्यक्ष कौशल यादव,उदय प्रताप सिंह,प्रेम पंकज ललन,सतीश भट्ट,वंदना राजवंशी,महामंत्री राकेश सिंह,पुनम कुशवाहा, मधु मिश्रा, विनय बेलाऊर, संतोष चंद्रवंशी, अरबिन्द पांडेय,संजय कुमार सिंह,नवीन प्रकाश,संतोष सिंह,राजेश सिंह,धीरज सिंह,नीलेश जैन,राहुल सिंह,रमेश कुमार कर्ण,विभु जैन,विद्यासागर पांडेय,ममता सिंह,रितु राज,शेख कलामुद्दीन, अमरेन्द्र शक्रवार, शैलेश कुमार सहित मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शामिल थे।

