
RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)16 अक्टूबर।30 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी हेमंत कुमार बेलवाल एवं सुवेदार मेजर विपिन कुमार भाष्कर के नेतृत्व में संयुक्त शारीरिक परीक्षण का आयोजन किया गया। यह परीक्षण जेल रोड़ स्थित मैदान में सुबह 5:30 से 6:30 के बीच सम्पन्न कराया गया। इस परीक्षण में एक अधिकारी, 05 सुबेदार एवं 09 हवलदार भाग लिए। शारीरिक परीक्षण के उपरांत कमान अधिकारी ने सैनिकों को सम्बोधित करते हुए यह याद दिलाया कि एक सैनिक के लिए शारीरिक फिटनेस केवल परेड या पीटी के लिए नही, बल्कि बॉर्डर और फील्ड एरिया की कठिन चुनौतियों और युद्ध की स्थिति के लिए जरूरी है एवं उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर को फिट रखने के लिए सही जीवनशैली, खान-पान और नियमित अभ्यास के महत्व पर जोर देना हैं।
