RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने हंटरगंज प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, विभिन्न अभिलेखों की जांच कर कार्यों की समीक्षा की।

पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ससमय कार्यालय में उपस्थित रहने तथा आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)16 अक्टूबर।उपायुक्त रवि आनंद ने आज हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, हंटरगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति तथा कार्यालय में संधारित विभिन्न अभिलेखों की जांच की। साथ ही, कार्यालयीन कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को एकत्रित कर उनका परिचय प्राप्त किया तथा उनके कार्यदायित्वों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। साथ ही, आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करें, ताकि लोगों को सरकारी कार्यों के निष्पादन में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय में एसआईआर-2026 के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान 05 से 10 अक्टूबर 2026 तक पंचायतवार आयोजित विशेष डिजिटलीकरण शिविरों तथा 12 से 16 अक्टूबर 2026 तक विशेष संपर्क अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की बीएलओ के साथ बिंदुवार समीक्षा की गई। विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, 50 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों एवं अनाथालयों तक पहुंचकर निर्धारित कार्यों को संपादित करने की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं बीएलओ को निर्धारित कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।

कार्यालय निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने हंटरगंज बाजार एवं पांडेयपुरा पंचायत क्षेत्र में दुर्गापूजा के अवसर पर स्थापित पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा पंडालों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्थानीय आमजनों से संवाद कर पर्व की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।

उपायुक्त ने जिलेवासियों को दुर्गापूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्व को आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने सभी से आपसी सहयोग, शांति एवं सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाने का आह्वान किया।

उक्त मौके पर अंचल अधिकारी हंटरगंज ऋतिक कुमार, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यसंस्कृति एवं अंतर विभागीय समन्वय को लेकर बैठक।

rktvnews

भोजपुर:विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी गारंटी वैन का विभिन्न प्रखंडों में भाजपा के प्रतिनिधियों ने किया स्वागत।

rktvnews

इंदौर:जिले के सरकारी कार्यालयों में लागू हुई ई-ऑफिस व्यवस्था,कलेक्टर आशीष सिंह ने ली बैठक।

rktvnews

दरभंगा:विधिक सेवा शिविर 2023 का हुआ आयोजन।

rktvnews

बिहार पुलिस की अपराध इकाई एवं प्रगत संगणन विकास केन्द्र (C-DAC) पटना के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

rktvnews

झारखंड के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री सह प्रभारी मंत्री बादल पत्रलेख ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment