RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गुरु बक्शी विकास को मिला गंगा कला आरती के कुशल निर्देशन हेतु बिहार सांस्कृतिक गौरव सम्मान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जून।सांस्कृतिक धरोहर भोजपुरी मिट्टी के कत्थक गुरु बक्शी विकास को विश्वविख्यात गंग कला आरती के निर्देशन हेतु सम्मानित किया गया। ग्यारह दिनों तक पटना के कंगन घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजन व शास्त्रीय नृत्य की आठों शैलियों कथक भरतनाट्यम ओडिशी कथकली कुचिपूडि मोहिनिअट्टम मणिपुरी सत्रीय में नृत्य के द्वारा पारंपरिक पूजा एवं आरती में एक सौ नृत्यांगना, 11 ऋषि कुमारियाँ व 1000 महिलाओं को संयोजित कर गंग कला आरती की अद्वितीय प्रस्तुति हेतु आयोजन संस्था की ओर से गुरु बक्शी विकास को बिहार सांस्कृतिक गौरव सम्मान से नवाजा गया। विगत 11 दिनों तक गंगोत्सव के सांस्कृतिक मंच से लगातार सुर लय व ताल की धारा प्रवाहित हुई । इनके नेतृत्व में लगभग 500 कलाकारों ने गंगोत्सव में प्रस्तुति देकर एक अद्वितीय मिसाल कायम किया है। गुरु विकास की नृत्य नाटिकाओं गंग कला आरती, ऑपरेशन सिंदूर, बिदेशिया, गंगा एक संकल्प, कई कला रूपांतरों ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया।
गुरु विकास के नेतृत्व में सामवेद के अंतर्गत कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से गंगा के घाट को सजाया। कम एंड शो यौर टैलेंट कार्यक्रम के अंतर्गत कई नई प्रतिभाओं को मंच मिला और संस्था द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत भी किया गया।श्रीलंका के कलाकारों ने रामायण प्रस्तुत किया। वही विकास ने प्रसिद्ध अभिनेता मुकेश खन्ना की प्रस्तुति भीष्म प्रतिज्ञा का संयोजन भी किया । 6 जून से 16 जून तक कार्यक्रम में हर हर गंगे, गंगा मैया की जय व हर हर महादेव की अनुगूंज सुनाई देते रहा।पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि गुरु विकास आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं। मशहुर अभिनेता मुकेश खन्ना, सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, कला संस्कृति मंत्री मोती लाल साह, पर्यटन मंत्री राजू सिंह, पूर्व मंत्री व जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ने भी गंगोत्सव के मंच पर अलग अलग दिनों में उपस्थित होकर गुरु विकास के सयोजन से प्रभावित होकर सम्मानित किया।

Related posts

दुमका: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ चुनाव,जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:लैंगिक अपराध एवं हिंसा पर हुआ सेमिनार,बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा हमारा दायित्व : थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी

rktvnews

आयुष मंत्रालय ने शेगांव में आयोजित राष्ट्रीय आरोग्य मेले 2026 में एकीकृत स्वास्थ्य सेवा और ग्रामीण सशक्तिकरण का प्रदर्शन किया।

rktvnews

भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024’ में ‘पीएम विश्वकर्मा’ थीम पर एमएसएमई मंत्रालय का मंडप।

rktvnews

पटना: आपदाओं को ध्यान में रखकर ही हमें विकास की हर योजनाओं को देना होगा मूर्त रूप : मंत्री विजय कुमार चौधरी

rktvnews

पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए अतिरिक्त पर्यवेक्षकों और पुलिस पर्यवेक्षकों को तैनात किया।

rktvnews

Leave a Comment