RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे के विकास को मंजूरी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 16 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत-समृद्ध भारत’ के विजन के अनुरूप, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने विभिन्न संस्थानों के लिए शैक्षिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 101.27 करोड़ रुपये का आवंटन किया है, जो उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। ये संस्थान लगभग 1,05,818 लाख आबादी की जरूरत पूरा करेंगे, जिसमें 25 प्रतिशत से अधिक आबादी अल्पसंख्यक समुदायों से है।
उत्तराखंड राज्य के लिए स्वीकृत की गई ये सुविधाएं उच्च शिक्षा के महत्व को दर्शाती हैं। यह विश्लेषणात्मक मानसिकता, कौशल विकास, कैरियर उन्नति आदि के विकास में उच्च शिक्षा के योगदान का महत्व दर्शाता है, जिससे राज्य के युवाओं के शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
छात्रों की संपूर्ण शैक्षिक यात्रा के दौरान समावेशी और समग्र बुनियादी ढांचे के महत्व को मान्यता देते हुए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने कॉलेजों में शैक्षिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए इन परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
ये सुविधाएं सामुदायिक संपत्ति के रूप में भी कार्य करेंगी, जिससे शैक्षिक और सामाजिक दोनों ही गतिविधियों को शुरू करने के लिए एक मंच उपलब्ध होगा। यह राष्ट्रीय विकास में सहायता प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो विकसित भारत के विज़न 2047 के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related posts

रामगढ़:आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविरों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : बहोरनपुर क्षेत्र के अंतर्गत किया गया फ्लैग मार्च।

rktvnews

भोपाल:30 जून तक चलाये पैक्स का सदस्यता अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बिहार लोक सेवा आयोग ,पटना के द्वारा आयोजित अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीन सडकें… जो अपने दायरे में दरों को ही नहीं, 3 हजार दिलों को भी जोड़ रही हैं…।

rktvnews

भोजपुर:प्लस टू उच्च विद्यालय कडारी ने लगाई जीत की हैट्रिक।

rktvnews

Leave a Comment