RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

गोपालगंज:जीविका द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

गोपालगंज/बिहार 11 नवंबर। जीविका, गोपालगंज के तरफ से शुक्रवार को लक्ष्मी मैरेज हॉल के प्रागण में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिला के जिला पदाधिकारी, डाॅ0 नवल किशोर चौधरी (भा0प्र0से0) के द्वारा दीप प्रज्वलित कर के विधिवत कार्यशाला का शुरुआत किया गया ।
जिला पदाधिकारी ने जीविका के सराहनीय कार्यों के लिए धंयवाद दिया। इस दौरान जिलाधिकारी Voter ID card, MGNREGA Job Card, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड जैसे कई भी योजनाएं से वंचित न रहे जाए जीविका दीदी इसके लिए भी सुझाव और निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित सभी जीविका कर्मियों, पदाधिकारियों से जीविका के प्रत्येक परिवार को विकसित करने के दिशा में काम करने का आह्वाहन किया। उन्होंने बताया कि जीविका से जुड़े सभी परिवारों को अन्य सभी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया तथा विकसित बिहार का निर्माण किया जाएगा । जिलाधिकारी से बताया कि जीविका परिवारों को आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य,पोषण, स्वच्छता, राशन से इस साल के अंत के प्रत्येक परिवार को जोड़ने का लक्ष्य दिया इसके लिए एक विशेष अभियान चलाया जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया की गरीबी उन्मूलन की कई योजनाएं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने मे जीविका की अहम भूमिका है ।
जीविका दीदी को रोजगार व लघु उद्योग से जोड़ कर नारी शक्ति व आत्माविश्वास बढ़ाने पर ध्यान आकर्षित किए, बच्चों के शिक्षा, परिवार के सदस्य के स्वास्थ, पोषण, और जीवकोपार्जन पर भी चर्चा किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जीविका में चल रहे कार्य को ससमय कार्य करने का दिशा निर्देश और रणनीति बनाई गई ।
जिसमे मौजूद सभी जिला एवम् प्रखंड स्तरीय जीविका कर्मी कार्यशाला में भाग लिए । कार्यशाला में DPM प्रियंका गुप्ता द्वारा, जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चौधरी (भा0प्र0से0) को पौधा देकर स्वागत किए । कार्यक्रम के दौरान जीवित के DPM के द्वारा चल रहे जीविका में कार्य प्रणाली के विस्तार रूप से बताया गया। जीविका ने पूरे जिले में समुचित रूप से सतत विकास लक्ष्य के अनुरूप जीविका दीदीयों तथा उनके परिवार को विकसित करने की कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में IBCB प्रशांत रंजन, BPM कुणाल कुमार, संचार प्रबंधक पूर्णेंदु कुमार, CF प्रमोद कुमार, SJY नोडल अभिजित शंकर, स्नेहलता, सृजन एवं अन्य प्रबंधक गण तथा कर्मी मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर: आरा के पटेल बस पड़ाव में अज्ञात चोरों ने भोजनालय में की चोरी,थाने में शिकायत दर्ज।

rktvnews

रामगढ़:आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने की बैठक।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त ने किया “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त ने जनता दरबार में लोगों की सुनी फरियाद,किया समाधान।

rktvnews

दरभंगा:सरकार द्वारा शुरू किया गया “महिला संवाद” कार्यक्रम परिवर्तन का स्पष्ट प्रमाण है।

rktvnews

भोजपुर: उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment