RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बहियारा में श्री बालाजी-नृसिंह मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अप्रैल।भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखंड अंतर्गत बहियारा गांव में स्थित नव निर्मित श्री बालाजी-नृसिंह मंदिर के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हो हुआ।यह आयोजन भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा द्वारा आयोजित किया जा रहा है।अनुष्ठान के पहले दिन मंदिर में भगवान श्री बालाजी, श्री गणेश, माता लक्ष्मी, राम दरबार (भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान) सहित अन्य देवी-देवताओं की स्थापना की गई। मंदिर परिसर में गरुड़ भगवान, जय-विजय की प्रतिमाओं को भी विधिवत स्थापित किया गया।इस अवसर पर ऋतुराज सिन्हा, उनकी पत्नी पल्लवी सिन्हा तथा उनकी माता रीता किशोर सिन्हा आदि शामिल हुए।पहले दिन देवताओं की स्थापना, दूसरे दिन अभिषेक और तीसरे दिन प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। वहीं 12 अप्रैल को अंतिम दिन महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।ऋतुराज सिन्हा ने बताया कि यह मंदिर आगम शास्त्र के अनुसार दक्षिण भारतीय स्थापत्य शैली में निर्मित है। मंदिर का निर्माण कोयम्बटूर के प्रख्यात वास्तुकार आर. बालकृष्ण एवं अन्य कुशल शिल्पकारों द्वारा किया गया है, जबकि विग्रहों का निर्माण अयोध्या राम मंदिर के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगिराज ने कृष्णशीला पर किया है।बड़ी संख्या में श्रद्धालु बहियारा पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में भाग ले रहे हैं।

Related posts

ऑक्सफोर्ड तक पहुँचे अदाणी विद्या मंदिर के छात्र विवेक।

rktvnews

एक दिवसीय नियोजन मेला में 3000 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों को मिलेगी नौकरी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:इंदौर शहर को हरा-भरा बनाना हम सब की जिम्मेदारी : मंत्री विजयवर्गीय

rktvnews

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने 1 से 30 नवंबर, 2023 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 2.0 शुरू किया।

rktvnews

चतरा:नगर परिषद् अन्तर्गत कतिपय जलश्रोतों के अतिक्रमण से संबंधित टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व विधान पार्षद रणविजय सिंह के पिता के श्राद्धकर्म में हुये शामिल।

rktvnews

Leave a Comment