आरा/भोजपुर 28 सितंबर।आगामी 25 अक्टूबर 2023 से गोवा में प्रारंभ हो रहे 37वीं नेशनल गेम्स, में हिस्सा लेने हेतु बिहार सीनियर महिला टीम के गठन हेतु आज चयन प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा कॉलेज, आरा में संपन्न हुआ। चयन प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिले से लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस चयन प्रतियोगिता का आयोजन बिहार हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में भोजपुर जिला हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित किया गया । जिसमें चयनकर्ता के रूप में मुन्ना कुमार, चंदन कुमार राष्ट्रीय रेफरी, सुग्रिव कुमार ,ने बिहार टीमों का चयन किया। इस अवसर पर बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव एवं हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा ,भोजपुर जिला हैंडबॉल संघ के सचिव अभिषेक कुमार ओझा ,अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह , चेयरमैन इंजीनियर संजय शुक्ला ,कोषाध्यक्ष पिंटू सिंह, मुंगेर जिला हैंडबॉल सचिव राकेश रंजन एवं पूर्व कोषाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ,कार्यकारी सदस्य नवीन कुमार पांडे , मोहम्मद इमरान एवं सभी वरीय खिलाड़ी अतिथि एवम खेल प्रेमी उपस्थित थे।
