RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

सारण:महिला पर्यवेक्षिका के पद पर अनुबंध आधारित सीधी भर्ती हेतु 180 अभ्यर्थियों में से 64 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर कराया अपना काउंसिलिंग।

सारण, छपरा /बिहार 09 नवम्बर। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 9 नवंबर 2023 को निदेशालय के द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूची में अवरोही क्रम से कोटिवार दस-दस गुणा अभ्यर्थियों के सूची के प्रमाण पत्रों की सत्यापन का कार्य प्रारंभ किया गया। पूर्वाहन 11 बजे से 05 बजे तक जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र सारण, छपरा में काउंसलिंग का कार्य संपादित किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि. दिनांक 09.11 2023 को सामान्य वर्ग के क्रमांक 01 से 150 कुल 150 अभ्यर्थियों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 30 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई। कुल 180 अभ्यर्थियों में से 64 अभ्यर्थी गण काउंसलिंग हेतु उपस्थित हुए।वैसे अभ्यर्थी गण जो आज काउंसलिंग हेतु उपस्थित नहीं हो सके वे काउंसलिंग हेतु दिनांक- 11.11.2023 को काउंसलिंग हेतु उपस्थित हो सकते हैं। राज्य के बाहर अवस्थित महाविद्यालय के प्रमाण पत्रों का सत्यापन करवाया जाएगा। प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर एफ.आई.आर.दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सत्यापन कार्य हेतु सभी अभ्यर्थी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति तथा दो-दो स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति के साथ काउंसिलिंग स्थल पर ससमय पहुँचे। बताया गया कि इसके अलावे ऑनलाईन आवेदन भरने के उपरांत आवेदन की प्रति मैट्रिक उर्तीणता का प्रवेश पत्र, अंक पत्र एवं मूल प्रमाण पत्र इंटरमीडिएट उतीर्णता का प्रवेश पत्र, अंक पत्र एवं मूल प्रमाण पत्र स्नातक उतीर्णता का अंक प्रमाण पत्र (तीनों खण्ड) एवं मूल प्रमाण पत्र। स्नातकोत्तर उत्तीर्णता का अंक पत्र दोनों खण्ड एवं मूल प्रमाण पत्र जिनके द्वारा आवेदन में प्रविष्टि की गई हो उसे लाना आवश्यक होगा।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों को अंचल अधिकारी के द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र एवं आरक्षण का लाभ लेने संबंधित प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत स्थाई आवासीय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज का दो फोटो। राजपत्रित पदाधिकारी द्वारा प्रदत चरित्र प्रमाण पत्र, अनुमंडल पदधिकारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी द्वारा निर्गत विहित प्रपत्र में इस आशय का शपथ पत्र की सभी प्रमाण पत्र सही है तथा उनके विरुद्ध थाना में अथवा न्यायालय में कोई केस दर्ज नही है एवं आचरण प्रतिकूल नहीं है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं स्वतंत्रता सैनानी के नाती / नतीनी / पोती को सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र लाना आवश्यक होगा मेधा सूची https://saran.nic.in/notice_category/recruitment सारण जिला के वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है।

Related posts

झारखंड:हेमंत सोरेन सरकार में हिंदू होना मानो अपराध : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

पवित्र भूमि भारत में भगवान बार-बार अवतार लेते हैं : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

झारखण्ड:जो चोरी करेगाऔर चोरी कराएगा उसको जेल जाना पड़ेगा : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

भोजपुर:काॅलेज मे नशा मुक्ति अभियान हेतू जागरूकता अभियान।

rktvnews

लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आवास न्याय सम्मेलन में 669.69 करोड़ के 414 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन।

rktvnews

चतरा:चौथे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में शकील अहमद ने दिया योगदान!योगदान के पश्चात उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment