RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

हम लोगों की एकजुटता से भाजपा मे घबराहट : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 12 अगस्त। शहीद दिवस के अवसर पर सचिवालय प्रांगण स्थित शहीद पार्क में अमर ज्योति के समक्ष पुष्प चक्र अर्पित करने और और स्वतंत्रता संग्राम के तमाम अमर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों की एकजुटता से भाजपा में घबराहट है। हमलोगों की एकजुटता का नतीजा अच्छा निकलेगा और वर्ष 2024 में भाजपा बिहार से खत्म हो जायेगी। वे लोग केवल प्रचार प्रसार करते हैं। अब विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। बिहार में जो भी काम हुआ,सब हम लोगों ने किया है। हम लोगों ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग की, लेकिन क्या हुआ आप सबको पता है। अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो हम लोग बहुत आगे पहुंच जाते। वे लोग बिहार को भूल जाते हैं। यह सबसे पौराणिक स्थल है। इसके इतिहास को उठाकर देख लीजिए। जदयू के बारे में कुछ लोग बयान देते हैं कि वो तीसरे नंबर पर है। वर्ष 2005 में जब हम लोग चुनाव जीते तो हम लोग कितने नंबर पर थे। कितना वोट आया था हम लोगों को और भाजपा वालों को कितना वोट आया था। वर्ष 2010 में क्या हुआ। हम लोगों को 118 सीटें आईं और उन लोगों को कितनी सीटें आईं। हमसे कम सीटें आईं। इस बार के चुनाव में हम लोगों को हराने का काम किया गया है। एजेंट के तौर पर अन्य लोगों को खड़ा कर हम लोगों को हराया गया। जनता सब जानती है और सब कुछ जनता को पता है। वर्ष 2020 के चुनाव के बाद हम मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे और हमने इसके लिए मना कर दिया था। लेकिन उन लोगों के कहने पर हम उन लोगों की बात मान लिए।
वर्ष 2009 में हमलोग लोकसभा का चुनाव साथ लड़े थे। हम लोग 25 सीट पर लड़े तो उसमें से 20 सीट पर जीते। भाजपा वाले 15 सीट पर लड़े तो 12 जीते। यह सब बातें वे लोग भूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी हमको मानते थे और हम हमेशा उनका सम्मान करते रहेंगे। इन लोगों को जो मन में आए बोलते रहें। हम लोग काम करना जानते हैं और इन लोगों को सिर्फ बोलना आता है। वे लोग जो घोषणा किए थे उसमें से एक भी पूरा नहीं किये। हम राज्य और देश के हित में काम करते हैं। देश हित में सब लोगों को एकजुट होना चाहिए। कोई इतिहास नही बदले और आजादी की लड़ाई को नही भुला दे, इसीलिए हमलोग सबको एकजुट करने का काम कर रहे हैं। जब चुनाव की सरगर्मी शुरू होगी तो और पार्टियाँ भी हम लोगों के साथ आ जायेंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार का मीडिया पर कब्जा है। सब जगह घटनाएं घट रही हैं लेकिन उनका कोई बयान नहीं आता है। वे लोग अपने ढंग से जो अच्छा लगता है उसको बोलते हैं। उनको काम करना चाहिए लेकिन काम नहीं हो रहा है। हाउस चलता है फिर भी वे लोग चुप रहते हैं। पहले ऐसा नहीं होता था। जब हम लोग हाउस में रहते थे तब श्रद्धेय अटल जी की सरकार थी। हर बात का जवाब दिया जाता था। अब केवल एकतरफा बातें छपती हैं। इधर के लोग जो बोलते हैं उनकी बातों को नहीं छापा जाता है। वे लोग जो बोलते हैं केवल उन्हीं बातों को छापा जाता है। इसीलिए अब हम टीवी देखना भी बहुत कम कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपनी बात रखने का विपक्ष को अधिकार है। पटना से ही विपक्षी एकता की शुरुआत हुई है। हम लोग सभी पार्टियों मिलजुल कर तय करेंगे कि किस तरह से आगे देश का विकास करना है। जब हम लोग एकजुट हो रहे हैं तो उन लोगों को परेशानी हो रही है। इस अवसर पर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:डीएवी सेंटर फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस द्वारा आयोजित आठवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

दरभंगा:06 एवं 07 दिसम्बर को लगेगा यांत्रिकरण मेला।

rktvnews

मध्यप्रदेश के सभी 29 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित।

rktvnews

गया:आगामी पर्व त्योहारों को ले प्रशासनिक व्यवस्था हेतु डीएम और एसपी ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 66वां प्रांत अधिवेशन हेतु अधिवेशन कार्यालय का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के सी गुप्ता को विदाई,प्रमुख सचिव डॉ. कोठारी का हुआ स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment