RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में वैशाली के दो युवाओं की बड़ी उपलब्धि, डीएम वर्षा सिंह ने समाहरणालय में दी बधाई।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)07 मार्च।संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में वैशाली जिले के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले और बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। बिदुपुर प्रखंड के पंचायत बिदुपुर के पूर्वी दिलावरपुर निवासी उज्ज्वल प्रियांक ने अखिल भारतीय स्तर पर 10वीं रैंक प्राप्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। वहीं हाजीपुर प्रखंड के दिग्घी निवासी अभिषेक चौहान ने 102वीं रैंक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने दोनों सफल अभ्यर्थियों को समाहरणालय, हाजीपुर स्थित अपने कार्यालय में आमंत्रित कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों युवाओं की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे वैशाली जिले और बिहार राज्य के लिए गर्व का विषय है।
जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही इस प्रकार की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने दोनों अभ्यर्थियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य युवाओं के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बनेगी।
उन्होंने कहा कि वैशाली जिले के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने उम्मीद जताई कि प्रशासनिक सेवा में जाने के बाद दोनों युवा समाज के कमजोर और अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के कल्याण तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
जिलाधिकारी ने दोनों सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से जिले के छात्र-छात्राओं में भी सिविल सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के लिए नया उत्साह और आत्मविश्वास पैदा होगा।

Related posts

रक्षा मंत्री सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस के अंतर-सरकारी आयोग की 21वीं बैठक में भाग लेने के लिए रूस का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोपाल:श्रीराम जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर हमारी सदियों की आस्था, संघर्ष और संकल्प का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:तेलंगाना के दंपत्ति ने अनाथ को लिया गोद।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में गौशाला और आश्रमों का किया भ्रमण।

rktvnews

औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को सहमत।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment