RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:लोकसभा चुनाव – 2024, ईवीएम का प्रथम रैण्डमाईजेशन सम्पन्न।

RKTV NEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान ) 20 मार्च। लोकसभा आम चुनाव-2024 में मतदान हेतु उपयोग में ली जाने वाली एवं रिजर्व एफएलसी ओके ईवीएम और वीवीपैट का मंगलवार को रैण्डमाईजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम द्वारा एनआईसी सेंटर में समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए ईवीएम का आवंटन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रथम रैण्डमाईजेशन हेतु बीयू-1562, सीयू- 1562 एवं वीवीपैट- 1692 का उपयोग किया गया है। जिले में स्थापित 1303 मतदान केन्द्रों के सापेक्ष 120 प्रतिशत बीयू, सीयू एवं 130 प्रतिशत वीवीपैट का विधानसभावार रैण्डमाईजेशन के पश्चात आवंटन किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार चूरू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र नोहर और भादरा के लिए गौरीशंकर बिहाणी कन्या महाविद्यालय नोहर में ईवीएम संग्रहण और वितरण केंद्र बनाया गया है। प्रथम रेंडमाइजेशन के पश्चात नोहर और भादरा विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम और वीवीपैट को नोहर भिजवाया जाएगा। जिले के विधानसभा क्षेत्र पीलीबंगा, संगरिया और हनुमानगढ़ के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हनुमानगढ़ जंक्शन में ईवीएम संग्रहण और वितरण केंद्र बनाया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार लोकसभा आम चुनाव-2024 अंतर्गत 20 मार्च को गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 27 मार्च तक नामांकन भरे जा सकेंगे तथा 28 मार्च को नाम-निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। 30 मार्च तक नाम-निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे तथा 19 अप्रैल को मतदान होगा। 04 जून को पूरे देश में एक साथ मतगणना होगी।

राजनैतिक दलों को दी जानकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को लोकसभा आम चुनाव के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा ली जाने वाली अनुमतियों के लिए सुविधा पोर्टल, एकल खिडकी की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दल व अभ्यर्थी वाहन, सभा आयोजन, लाउड स्पीकर का उपयोग एवं बैनर-स्टीकर व अन्य प्रचार सामग्रियों से सम्बंधित अनुमतिया सुविधा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन तथा एकल खिडकी के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने डाक मतपत्र ईडीसी, होम वोटिंग एवं आवश्यक सेवाओं में नियुक्त कार्मिकों की वोटिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी तथा बीएलए को सभी वोटिंग प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहने के लिए कहा।
इस दौरान जिला कलेक्टर सहित उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेदी लाल मीणा, जिला सूचना अधिकारी शैलेंद्र कुमार, कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि गुरमीत चंदड़ा, कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि गुरविंदर शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि दीपक खाती, सीपीआईएम के प्रतिनिधि रघुवीर वर्मा मौजूद रहे।

Related posts

बागपत : तहसील बड़ौत में प्रथम कृषक सुविधा केंद्र का लोकार्पण।

rktvnews

जयपुर:सरस राजसखी राष्ट्रीय मेला 2025 की धूम : मेले में दिनभर उमड़ी भीड़ ,लाइव डेमो और कस्टमाइज़ेशन ज़ोन ने बढ़ाया सरस राजसखी मेले का आकर्षण।

rktvnews

चतरा:7 प्रखंड के पंचायतों व नगर परिषद क्षेत्र में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

गणतंत्र दिवस परेड में 600 से अधिक पंचायत सदस्य विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

Leave a Comment