RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों को बधाई दी।

सुनीता विलियम्स और क्रू9 अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता के वास्‍तविक मायने क्या हैं: प्रधानमंत्री

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 19 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सहित क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर उन्‍हें हार्दिक बधाई दी है। श्री मोदी ने क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों के साहस, दृढ़ संकल्प और अंतरिक्ष अन्वेषण में उनके योगदान की सराहना की।
श्री मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष अन्वेषण से अभिप्राय मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखना और उन सपनों को यर्थात में परिवर्तित करने का साहस दिखाना है। सुनीता विलियम्स ने एक पथप्रदर्शक और आदर्श के रूप में अपने पूरे करियर में इस भावना का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है।

एक्स पर अपने एक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा;

“क्रू-9 आपका स्वागत है, पृथ्‍वीवासियों ने आपकी प्रतीक्षा की।

यह उनकी दृढ़ता, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रही है। सुनीता विलियम्स और क्रू9 अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता के वास्‍तविक मायने क्‍या हैं। विशाल अज्ञात के सामने उनका अडिग दृढ़ संकल्प सदैव लाखों लोगों को प्रेरणा देता रहेगा।
अंतरिक्ष अन्वेषण का अर्थ मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखना और उन सपनों को यर्थात में परिवर्तित करना है। सुनीता विलियम्स ने एक पथ प्रदर्शक और एक आदर्श के रूप में अपने पूरे करियर में इस भावना का शानदार उदाहरण प्रस्‍तुत किया है।
हमें उन सभी लोगों पर बहुत गर्व है जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता और लगन तथा तकनीक और दृढ़ता का सामंजस्‍य होता है तो कार्य सिद्ध होते हैं।

Related posts

भोजपुर:बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की महावारी बैठक।

rktvnews

बिहार सरस मेले का समापन।

rktvnews

भोजपुर:गाजा पर इजरायली बर्बरीयत और अस्पतालों, स्कूलों पर बम मारकर जनसंहार करने के खिलाफ प्रतिरोध मार्च:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

मध्यप्रदेश:किसानों को उपार्जित गेहूं का भुगतान समय पर करें,प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण ने की समीक्षा।

rktvnews

खैरागढ़:भक्ति और कला का संगम : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘द्वादश घंटा अखंड घुंघरू नाद’ संपन्न।

rktvnews

ड्रोन टेक्नोलॉजी एवं प्राकृतिक खेती से कम समय में उर्वरक और कीटनाशक से अत्यधिक लाभ होगा:कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी के द्विवेदी

rktvnews

Leave a Comment