RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पुण्यतिथि पर याद किए गए शिक्षाविद् ओम प्रकाश मिश्र।

शिक्षाविद् को श्रृद्धांजलि अर्पित करते परिजन।

आरा/भोजपुर (सुनिल सिंह)26 मई।आज दिनांक 26-05-2023 को दिवंगत शिक्षक शिक्षाविद् ओम प्रकाश मिश्र जी की प्रथम पुण्यतिथि पर शीतल टोला आरा स्थित ओम-उर्मिला भवन में संध्या आरती एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जनहित परिवार भोजपुर की अध्यक्ष डॉ किरण कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्जनों लोग उपस्थित थे।
दिवंगत स्वर्गीय ओम प्रकाश मिश्र के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए साहित्यकार जगत नंदन सहाय ने कहा कि दिवंगत स्वर्गीय मिश्र एक महान शिक्षक के साथ-साथ शिक्षाविद थे ‌।

शिक्षाविद् ओमप्रकाश मिश्र के परिवार के साथ अतीत के पल।

भोजपुर जिला के प्रतिष्ठित शिक्षकों में मिश्रा जी का बहुत नाम था। अपने सेवाकाल में वे अपने मूल विद्यालय उच्च विद्यालय हरदियां, बिहिया के अलावा आरा के प्रतिष्ठित क्षत्रिय उच्च विद्यालय में अपना योगदान दिया क्षत्रिय विद्यालय में रहते हुए उनकी प्रतिष्ठा एक अच्छे शिक्षक के रूप में पूरे भोजपुर जनपद में फैल गई। क्षत्रिय उच्च विद्यालय में लगभग 20 वर्षों तक कार्य करने के बाद उनका स्थानांतरण कचरिया उच्च विद्यालय नालंदा में हुआ जहां पर 1 वर्ष तक कार्य किए उसके बाद उन्होने मनेर पटना स्थित उच्च विद्यालय योगदान दिया। 2008 में मानो-बैजनाथ उच्च विद्यालय कुलहडिया, कोईलवर से अवकाश प्राप्त किए।वहीं दूसरी ओर जनहित परिवार प्रतिनिधि सभा के सभापति माननीय डॉ रेणू मिश्रा ने नई दिल्ली से, गायत्री सहाय एवं जगत नंदन सहाय ने रीवा मध्य प्रदेश से, अनुपमा मिश्रा मुंबई से तथा भागलपुर आकाशवाणी से डॉ . विजय कुमार मिश्रा उर्फ बिरजू भैया ने अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ऑफलाइन श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उर्मिला देवी, सीता देवी, प्रिया मिश्रा, अंशुमन मिश्रा अंकित कुमार मिश्र आदि प्रमुख थे। व्हाट्सएप के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नंदकिशोर सिंह कमल, मनोरंजन सिंह उर्फ नीरज, हरेराम सिंह, विजेता विजय प्रथम गोपाल प्रसाद उर्फ साधु जी, लोक गायक धनी पांडे, मुक्तेश्वर उपाध्याय, रंजन कश्यप, अजय गुप्ता, विचारक एवं उक्ति लेखक राजेश कुमार राय, आदि प्रमुख थे।आभार ज्ञापन तथा मंच का संचालन अतुल प्रकाश ने किया।
वैदिक शांति पाठ के साथ सभा संपन्न हुआ।

Related posts

चतरा:निर्वाचन जैसे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं:रमेश घोलप

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 :द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए 1066 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य

rktvnews

दूसरी और तीसरी पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत की कील बिछाने का कार्य (यार्ड 1281 और 1282)

rktvnews

सोनपुर में”सतरंगी सप्ताह समावेशी वॉकथॉन” का आयोजन।

rktvnews

राजीव रंजन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बोले जिला अध्यक्ष!भोजपुर जिला कायस्थ सम्मेलन व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का होगा भव्य सम्मान:जिला अध्यक्ष प्रो सच्चिदानंद सहाय

rktvnews

कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो की फेज V (A) परियोजना के हिस्से के रूप में तीन नए कॉरिडोर को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment