RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

वन्य जीवन संरक्षण को लेकर विचार गोष्ठी और प्रतियोगिता का हुआ आयोजन!पौधों की कटाई और फर्टिलाइजर के उपयोग से जीव जंतु हो रहे हैं विलुप्त:प्राचार्या डा मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 30 अक्टूबर।आज 30 अक्टूबर को महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय में ‘वन्य जीव संरक्षण’ विषय पर गोष्ठी सह’पोस्टर प्रतियोगिता ‘ का आयोजन प्राचार्या प्रो मीना कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉक्टर फरीदा बानो ने प्राचार्या और उपस्थित सबका स्वागत करते हुए वर्तमान समय में जीव जंतुओं की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इन्होंने बताया कि आज बहुत से जीव जंतु दिखाई नहीं पड़ रहे हैं या धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं। इनके विलुप्त होने से प्रकृति का प्रदूषण बढ़ गया है।
ये जीव जंतु बहुत से अनावश्यक अवशिष्ट पदार्थों को खाकर चट कर देते थे जिससे पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता था।
वही प्राचार्या प्रो मीना कुमारी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की पर्यावरण संतुलन के लिए सभी जीव जंतुओं का रहना पर्यावरण हित में है। अनेकों वन प्राणी जैसे चिता, गौरैया, कौवा, गिद्ध आदि का न होना,कम होने से जल और थल का प्रदूषण बढ़ रहा है। मनुष्य अपनें स्वार्थ में वृक्षों की कटाई, फसल उगाने में फर्टिलाइजर का अत्यधिक उपयोग, के साथ जंगल पहाड़ सबको नष्ट कर रहा है। मानव धन की लोलुपता में पशु पक्षियों का विनाश कर रहा है। पौधा रोपण कर पुनः प्रकृति को हरा भरा तथा जीव जंतुओं का अभयारण्य वन बना सकते हैं।
वन्य जीवन पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता बनाने वाले सर्वश्रेष्ठ छात्रों को पुरस्कृत किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार आस्था सिन्हा ने ,द्वितीय पुरस्कार रागिनी कुमारी ने व तृतीय पुरस्कार माधुरी कुमारी ने प्राप्त किया । जंतु विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजबाला ने ‘ वन्य जीवों का संरक्षण ‘ विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

Related posts

नारनौल:शहरों में एक सप्ताह चलेगा सघन स्वच्छता अभियान ,सभी अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में उतरेंगे : उपायुक्त

rktvnews

नवादा:जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

बागपत:स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन के खतरे के बारे में किया जागरूक।

rktvnews

ऐतिहासिक स्थल किला मैदान बक्सर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग-सह-प्रभारी मंत्री बक्सर जिला मो० आफाक आलम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

रामगढ़:राष्ट्रीय स्तर पर प्रिंस नायक ने वुशु में कांस्य पदक जीतकर झारखण्ड का बढ़ाया मान।

rktvnews

वैश्विक दक्षिण की महिला शांति सैनिकों के सम्मेलन की प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment