RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:23 फरवरी को जगदीशपुर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सभा को ले की गई बैठक।

आरा/भोजपुर 21 फरवरी।आज भोजपुर जिला भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला कार्यालय वामपाली में आगामी 23 फरवरी को जगदीशपुर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सभा को लेकर बैठक बुलाई गई।
जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने की। इस बैठक में
प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू ,जिला प्रभारी संजय कुशवाहा ने सभा की सफलता को लेकर जिले के पार्टी पदाधिकारी वरिष्ठ नेताओं के बीच सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा की। सभा को सफल बनाने के लिए एक कमिटी का भी निर्माण किया गया। बैठक में बताया गया की जगदीशपुर के आसपास इलाकों में माइक से और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सभा की सफलता के लिए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है साथ ही आमंत्रण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 तारीख को 11:00 बजे दिन आरा मे प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेंगे उसके बाद जगदीशपुर में 1:00 बजे जनसभा को संबोधित कर शाहबाद के चारों लोकसभा कोर कमिटी तथा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेंगे। बैठक में जनसभा में ज्यादा से ज्यादा लोग जुटे इस पर आज मंथन किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र तिवारी ने किया। बैठक में विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक सह पुर्व प्रवक्ता संजय टाइगर ,दक्षिण बिहार सहसंयोजक मिथलेश कुशवाहा, राकेश ओझा, कौशल विद्यार्थी ,सूरजभान सिंह ,हरेंद्र पांडे, जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर धीरेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह ,वंदना राजवंशी, मीरा यादव ,कौशल यादव ,जिला महामंत्री राकेश सिंह, पूनम कुशवाहा,जिला मंत्री अरविंद पांडे, जिला प्रवक्ता राजेश सिंह, संतोष तिवारी, धीरज सिंह, निशांत सिंह सेंगर, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विजय पासवान, रामदिनेश यादव, अशोक शर्मा, शंकर दयाल कुशवाहा, राम दयाल कुशवाहा,आदि प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

Related posts

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार ने इसरो द्वारा विकसित लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) के प्रक्षेपण के लिए तमिलनाडु के कुलशेखरपट्टिनम में एक नए स्पेसपोर्ट की स्थापना को स्वीकृती दी

rktvnews

भोजपुर:मंदिर नवनिर्माण व प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली कलश शोभा यात्रा।

rktvnews

खैरागढ़:नवपदस्थ कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कुपलति से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

अधूरा न्याय : जल रही है संघर्ष की मशाल!

rktvnews

देहरादून:गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख 31 अक्टूबर को होने वाली परेड में उत्तराखण्ड राज्य की झांकी का किया जायेगा प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर : मोटरसाइकिल दुर्घटना मे एक व्यक्ति घायल।

rktvnews

Leave a Comment