RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा में “ज्ञान का सौदागर” नुक्कड़ नाटक की हुई प्रस्तुति।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई।सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शनिवारीय नुक्कड़ श्रृंखला में साहेब लाल यादव द्वारा लिखित व निर्देशित “ज्ञान का सौदागर” नाटक की प्रस्तुति की गईं।कार्यक्रम का उद्घाटन महावीर मंदिर के महंत सुमन बाबा ने किया। इन्होंने कहा कि प्राचीन भारत में गुरुकुल की परम्परा थी जहाँ शिक्षा मुफ्त मिलती थी लेकिन आज शिक्षा बिना पैसों के नहीं मिलतीं है।शिक्षा के नाम पर निजी विद्यालय,महाविद्यालय और विश्वविद्यालय आर्थिक शोषण का अड्डा बना हुआ है।कलाकारों को वरिष्ठ रंगकर्मी आलोक कुमार टूटू और पत्रकार आशुतोष पाण्डेय के हाथों अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।संचालन युवा नेता व समाजसेवी अभय विश्वास भट्ट ने किया। संस्था के ट्रस्टी संजय राय ने कहा कि शिक्षा सर्वसाधारण,सबके लिए निशुल्क सुलभ होना चाहिए,जो संपूर्ण ज्ञान विज्ञान और सभ्यता संस्कृति से परिपूर्ण हो।अभय विश्वास भट्ट ने जनता की भावनाओं प्रेषित करते हुए बताया की शिक्षा कम,शिक्षक कम वेतनभोगी, पोशाक और किताबों उच्च दर का, दिखावा ज्यादा, धन उगाही मुख्य लक्ष्य है।स्कूल ज्ञान का मंदिर नही बल्कि पैसा वसूल मशीन हो गया है।
नाटक के मुख्य भूमिकाओं में आरती देवी, अम्बुज राजा, डॉ अनिल सिंह, लड्डू भोपाली, बीरेंद्र ओझा बम, राजा कुमार, अंकुश कुमार व साहेब लाल यादव रहें. धन्यवाद ज्ञापन रंगकर्मी लड्डू भोपाली ने किया।कार्यक्रम में क्रिकेट एकेडमी के सचिव विजय कुमार ,वरीय कलाकार सुधीर शर्मा, कमलेश कुंदन, भोला भट्ट,आलोक कुमार टूटू, करण कुमार, राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ कलाकार डॉ पकंज भट्ट आदि शामिल रहें।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:शहरी स्थानीय निकायों के अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय सूर्य दिवस मनाने के लिए नई दिल्ली में ‘रन फॉर सन’ मैराथन की मेजबानी की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त के निर्देशानुसार आदिम जनजातीय समूह की महिलाओं के लिए मासिक धर्म एवं स्वच्छता विषय पर आयुष विभाग द्वारा जागरूकता कैंप आयोजित।

rktvnews

बिहार:पूर्वी चंपारण:एचपीसीएल बॉयोफ्यूल्स लिमिटेड, इकाई-सुगौली के गन्ना पेरई सत्र 2024-25 का पूजन कर किया गया शुभारम्भ।

rktvnews

भोजपुर:डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की पुण्यतिथि पर बोले वक्ता इनके योगदान को पढ़ने की जरूरत।

rktvnews

बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment