बक्सर/बिहार 27 अक्टूबर।जिला गंगा समिति बक्सर के द्वारा “स्वच्छता ही सेवा, स्पेशल कैंपेन” के तहत एम वी कॉलेज,बक्सर में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार का उद्घाटन उप विकास आयुक्त डा महेंद्र पॉल, कॉलेज के प्राचार्य प्रो सुभाष चंद्र पाठक, वरीय उप समाहर्ता सह नोडल अधिकारी जिला गंगा समिति श्रीयांश तिवारी, जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति शैलेश कुमार के द्वारा मुख्य रूप से किया गया।
छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने बताया की स्वच्छता को मन से अपनाने की जरूरत है। तभी सकारात्मक बदलाव आएगा। विशेषकर युवाओं को इस अभियान में भाग लेना अति आवश्यक है। उप विकास आयुक्त ने उपस्थित सभी युवाओं से अपने जीवन में स्वच्छता के महत्वों को अपनाने पर बल दिया।
प्राचार्य प्रो सुभाष पाठक ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया की स्वच्छता के प्रति हम सभी जिम्मेवारी है। आज हम भारत को स्वच्छ बनाने की बात कर रहे है। यह अभियान तभी सफल हो पायेगा। जब जन -जन की भागीदारी होगी। हमे सामुदायिक स्थलों को साफ सुथरा रखने पर विशेष ध्यान देना होगा। विशेषकर गंगा की स्वच्छता के लिए हम सभी को और लोगों को प्रेरित करना होगा। गंगा आस्था के साथ -साथ जीवन दायनी भी है। ये लोगो को जीवन प्रदान करती है।
वरीय उप समाहर्ता श्रीयांश तिवारी ने कहा कि हमें समाज बदलने के लिए किसी और का नही बल्कि युवाओं की सहायता लेनी होगी। युवाओं को गंगा की स्वच्छता के लिए आगे आना होगा और जन भागीदारी बढ़ाने हेतु आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम की रूप रेखा व स्वागत अभिभाषण जिला परियोजना अधिकारी ने किया। वही दीपक कुमार जिला सलाहकार एस एल डब्लू एम ने युवाओं को सुखा कचड़ा व गीला कचड़ा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो छाया चौबे कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट 2 व धन्यवाद ज्ञापन प्रो अवधेश प्रसाद कार्यक्रम अधिकारी यूनिट 1 ने किया।
इस अवसर पर प्रो रासबिहारी शर्मा, प्रो भरत चौबे, प्रो सैकत देव नाथ, सोनू दिवेदी, डॉ प्रिय रंजन चौबे, डॉ अनुराग श्रीवास्तव, सौरभ तिवारी, डॉ सीमा कुमारी, डॉ श्वेता, सुंदरम कुमार, राहुल कुमार, अमित कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
