RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

राजस्थान दिवस पर राज्यपाल की बधाई और शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)29 मार्च। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान दिवस (30 मार्च) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राजस्थान दिवस पर जारी अपने संदेश में कहा है कि ‘राजस्थान’ नाम ही मन में गौरव की अनुभूति कराने वाला है। भक्ति और शक्ति का संगम यह वह प्रदेश है जहां के कण-कण में त्याग, तपस्या और बलिदान की गाथाएं समाहित है। उन्होंने कहा कि राजस्थान महाराणा प्रताप की शौर्य धरा है। मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व दान करने वाले भामाशाह की यह भूमि है। पन्नाधाय के त्याग और बलिदान की अनूठी गाथा अपने में संजोए यह धरती रामदेवजी, गोगाजी, मां करणी जैसे लोक देवी-देवताओं और मीरा, दादू, संत पीपा जैसे संत-महात्माओं की पुण्य धरा है। यह वह वीर भूमि है, जहां स्वतंत्रता का बीज कभी मुरझाया नहीं।
श्री मिश्र ने कहा कि राजस्थान स्थापना दिवस मात्र एक दिवस नहीं है। यह दिवस सद्भाव की हमारी संस्कृति को सहेजने का है। संकल्पित होकर राजस्थान के सर्वांगीण विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का है। उन्होंने कहा कि राजस्थान दिवस पर प्रदेश के चहुंमुखी विकास का संकल्प लेते हुए इसे देश का अग्रणी राज्य बनाने में सभी—जन सहभागी बनें।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में वित्त विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच राज्य कर्मियों के सैलरी पैकेज को लेकर हुआ एमओयू।

rktvnews

रायपुर : वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री ने किया सब स्टेशन का उद्घाटन!लो वोल्टेज और बिजली की समस्या होगी दूर : मंत्री

rktvnews

सिवान: पासपोर्ट बनवाने के लिए 17 से 19 तक लगेगा तीन दिवसीय शिविर।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन मैनाटांड़ अवस्थित पुस्तकालय का किया उद्घाटन।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो रेल सेवाओं का शुभारंभ किया।

rktvnews

1 मई 23 से प्रातःकालीन संचालित होंगे व्यवहार न्यायालय,भोजपुर के न्यायिक कार्य:विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह

rktvnews

Leave a Comment