
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अगस्त।जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज ,सिकन्दरपुर, आरा-बिहिया रोड में 21 एवं 22 अगस्त 2025 को रोजगार मेला लगने जा रहा है,अधिक से अधिक युवा और युवतियों की सहभागिता हो इसके लिए मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मैनेजमेन्ट कॉलेज के चेयरमैन डॉ. आदित्य बिजय जैन ने बताया की आज के अत्याधुनिक युग में रोजगार की कमी नहीं है। रोजगार प्रदाता कम्पनियों को योग्य व्यक्तियों और योग्य युवक-युवतियों को उनकी योग्यता के अनुसार आवश्यकता होती है।केवल डिग्री धारी की नहीं।वर्तमान में बेरोजगारी का मुख्य कारण यह है कि रोजगार प्राप्त कर रहे योग्य युवक-युवतियों और रोजगार प्रदाता कम्पनियों के एक-दूसरे से सम्पर्क नहीं हो सकने की है। इसी कमी को पूरा करने के उद्देश्य से हेल्थ एण्ड एजुकेशनल सोसायटी ने विगत् वर्ष 2023 और 2024 में रोजगार मेला का आयोजन किया था, जिसमें अप्रत्याशित सफलता प्राप्त हुई। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं और रोजगार प्रदाता कम्पनियों को एक ही स्थान में एकत्रित किया जाता है। सभी कम्पनियों का स्टॉल लगा होता है जहां उनकी आवश्यकता के अनुसार वैकेन्ट पोस्ट का डिस्पले होता है। युवावर्ग अपनी योग्यता के अनुसार उन कम्पनियों के स्टॉल पर आवश्यक रिज्यूम, डॉक्यूमेन्ट आदि के साथ सम्पर्क करते हैं और कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार कर ऑन स्पॉट सलेक्शन भी कर लिया जाता है।अनेक कम्पनियों द्वारा इन दो दिनों के मेला के दूसरे दिन ही जॉब ऑफर लेटर योग्य उम्मीदवार को दे दिया जाता है। इन्होंने बताया की
हेल्थ एण्ड एजुकेशनल सोसायटी, आरा का उद्देश्य अपने क्षेत्र की जनता को अत्याधुनिक शिक्षा प्रदान करना,उनकी क्षमता या रूचि के अनुसार फिल्ड चुनने के लिए मार्ग दर्शन देना,और उन्हें योग्य बनाने हेतु प्रति वर्ष कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया जाता है।
इस सोसायटी के अन्तर्गत् अत्याधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ वर्ष 2005 से बामपाली में ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय संचालित है जहां वर्ग प्री-नर्सरी से वर्ग 12 तक की शिक्षा उपलब्ध है। सिकन्दरपुर में सन् 2022 से जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज का सफल संचालन हो रहा है, जिसमें एम.बी.ए., बी.बी.ए. और बी.सी.ए. की शिक्षा उपलब्ध है।
मैनेजमेन्ट कॉलेज के को-चेयरमैन सिद्ध बिजय जैन ने बताया कि प्रथम रोजगार मेला सन् 2023 में आयोजित हुआ,520 युवाओं ने भाग लिया एवं देश भर की 20 प्रतिष्ठित कंपनियों ने 123 युवाओं को तत्काल रोजगार दिया,जो कॉलेज की सराहनीय उपलब्धि रही। द्वितीय रोजगार मेला सन् 2024 में आयोजित था, जिसमें 650 युवाओं ने भाग लिया एवं 32 प्रमुख कंपनियाँ ,228 युवाओं का चयन विभिन्न पदों पर किया गया
इसी कड़ी में इस वर्ष पुनः 21 एवं 22 अगस्त 2025 को रोजगार मेला का आयोजन जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज, अमराई नवादा, सिकन्दरपुर, आरा-बिहिया रोड, आरा में आयोजित किया जा रहा है। ताकि युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
अरिहन्त बिजय जैन ने बताया कि देश भर के 30 प्रतिष्ठित कम्पनियों के सम्मिलित होने की स्वीकृति अभी तक प्राप्त हो चुकी है। जिनमें फाईनान्स, रीटेल बिजनेस, शिक्षण संस्थान, कुरियर सर्विस, कम्प्यूटर टेªनिंग, जीवन बीमा, कन्सलटेन्सी सर्विस, उद्योग-कारखाने, सिक्युरिटी एजेन्सी, मैन पावर सप्लायर, ऑटोमोबाईल, एक्वा, रेडिमेड, कन्स्ट्रक्शन, फर्निचर उद्योग आदि हैं। कम से कम 1200 युवाओं के आने की संभावना है, 500 युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध होगा।इस दो दिवसीय रोजगार मेला के समापन सत्र सह नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि स्वरूप माननीय श्री जितन राम मांझी, केन्द्रीय मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार -सह- पूर्व मुख्य मंत्री, बिहार सम्मिलित होंगे। साथ ही श्री जीवन कुमार, पार्षद, बिहार विधान सभा एवं श्रीमती इन्दु देवी, महापौर, आरा नगर निगम भी सम्मिलित होंगी। वहीं उद्घाटन सत्र में माननीय श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह, आरा विधायक -सह- पूर्व कृषि मंत्री, बिहार सरकार एवं श्री जीवन कुमार, पार्षद तथा श्रीमती इन्दु देवी, महापौर सम्मिलित होंगी।
