RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चाईबासा:सहायक समाहर्ता श्रुति राजलक्ष्मी के द्वारा बंदगांव प्रखंड अंतर्गत नकटी जलाशय में वोटिंग इक्विपमेंट सहित नकटी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और पंचायत भवन का निरीक्षण।

पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा/झारखंड 16 अक्टूबर।पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशानुसार सहायक समाहर्ता श्रुति राजलक्ष्मी के द्वारा बंदगांव प्रखंड अंतर्गत नकटी जलाशय में वोटिंग इक्विपमेंट सहित नकटी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में सहायक समाहर्ता द्वारा जिला खेल पदाधिकारी संग नकटी जलाशय में पर्यटन संवर्धन के निमित्त अधिष्ठापित नौका विहार उपकरणों के गुणवत्ता का अवलोकन कर संबंधित प्रक्रिया समेत अन्य जानकारियां प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का जायजा लेते हुए सहायक समाहर्ता के द्वारा केंद्र परिसर सहित विभिन्न पंजीयों का अवलोकन कर केंद्र प्रभारी को भंडारण कक्ष एवं पंजी को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। नकटी पंचायत भवन निरीक्षण के क्रम में सहायक समाहर्ता द्वारा पंचायत भवन में प्रज्ञा केंद्र का जल्द से जल्द क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा मनरेगा संबंधित पंजी संधारण के कार्यों को अद्यतन रखने हेतु संसूचित किया गया।

Related posts

उत्तराखंड:अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को ले मुख्यमंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक।

rktvnews

भोजपुर:तीसरा राज्य स्तरीय फुटबॉल बालक व बालिका वर्ग टूर्नामेंट का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित ‘स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण’ के राष्ट्रीय शुभारंभ को सुशोभित किया।

rktvnews

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर आयोजित हुआ होली मिलन सह मूर्खाधिराज सम्मेलन- 2024

rktvnews

इफको पटना और भोजपुर कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

विद्युत कार्यपालक अभियंता भोजपुर ने बिजली संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का सख्त निर्देश जारी किया।

rktvnews

Leave a Comment