RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:एनडीए सरकार द्वारा किए गए कार्यों के कारण आम जन उत्साहित ,संदेश विधानसभा तैयारी बैठक में बोले एमएलसी राधाचरण साह।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 सितंबर। सोमवार को आरा परिसदन के सभागार में एनडीए की बैठक संदेश विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी हेतु जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।20 सितंबर 2025 को आयोजित संदेश विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने हेतु चर्चा की गई।
जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि 20 सितंबर को आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सफल ही नहीं ऐतिहासिक होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से लग जाने का एनडीए के साथियों का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विधानपार्षद राधाचरण साह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा किए गए कार्यों के कारण आम जन में उत्साह है। कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद, खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष विद्यानंद विकल, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, हम के जिलाध्यक्ष मुन्ना बाबा, रालोमो के प्रदेश उपाध्यक्ष जागा कुशवाहा, संदेश विधानसभा प्रभारी राजेश पट्टीदार ने भी अपनी बातों को रखा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामसकल भोजपुरिया, विजय सिंह, शंभु प्रसाद सोनी, श्रीभगवान सिंह, राजेंद्र तिवारी, मनोज कुमार झमन, संतोष कुमार चंद्रवंशी, प्रियांशु कुशवाहा, अवधेश कुमार,विकास कुमार, जयशंकर कुशवाहा, विपिन विश्वास, लवकुश पंडित, मित्रनंजन पासवान आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पारा हुआ पचास।

rktvnews

भारतीय नौसेना मिनिकॉय द्वीप (लक्षद्वीप) में आईएनएस जटायु को तैनात कर अपनी परिचालन क्षमता बढ़ाएगी।

rktvnews

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ भोजपुर का धरना आंठवे दिन भी जारी।

rktvnews

सीतामढ़ी:पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु अभिलेख तैयार करने के लिए एकदिवसीय कैंप का आयोजन।

rktvnews

नारनौल:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने की डीसी मोनिका गुप्ता के साथ वीसी।

rktvnews

जब दूल्हा बना!

rktvnews

Leave a Comment