RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

भोजपुर:ट्रेन दुर्घटना में मृत और घायलों के सद्भावना में स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान।

आरा/भोजपुर 13 अक्टूबर।रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड सेंटर आरा में आज वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया।वरीय स्वयंसेवक दिव्यांशु मिश्रा के नेतृत्व में आठ सदस्यों ने शैक्षिक रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में आदित्य सिंह, आर्यन प्रकाश, दिव्यांशु मिश्रा, अजय कुमार, गोल्डन सिंह, धीरज कुमार, रवि शंकर आदि रहे। अपनी भावना को व्यक्त करते हुए आदित्य सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य सदैव पीड़ितों ,जरूरत मंदों की सेवा में रक्तदान कर अपने नेक इरादों से अग्रणी रहते हैं। वही दिव्यांशु मिश्रा ने कहा कि ट्रेन दुर्घटना में जिनकी मृत्यु हो गई उनके आत्मा की शांति और चोटिल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। ऐसे राष्ट्रीय आपदा के अवसर पर सबको एक दूसरे की मदद करने की अपेक्षा भी रखते हैं। स्वयंसेवकों का हौसला बढ़ाने के लिए रेड क्रॉस की सचिव डॉक्टर विभा कुमारी, पूर्व सचिव डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंहा उपस्थित रहे।

Related posts

रामगढ़ :उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’में “दिशा एक प्रयास संस्था” सक्रिय रूप से कार्यरत : डा सुनीता सिंह

rktvnews

चतरा:79वें स्वतंत्रता दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में आयोजित मुख्य समारोह में उपायुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया।

rktvnews

(‘टोबेको फ्री युवा कैम्पेन’ 60-दिवसीय अभियान)- खाद्य सुरक्षा एवं दवा नियंत्रण टीमें भी करेंगी तंबाकू के विरूद्ध जंग में सहयोग, तंबाकू उत्पादों की बिक्री, सेवन और विज्ञापन पर कोटपा अधिनियम के तहत् कार्यवाही करने के निर्देश

rktvnews

दुमका: उपविकास आयुक्त ने गोपीकान्दर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर किया प्रखंड भ्रमण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 फरवरी 26

rktvnews

Leave a Comment