रघुनाथपुर/बक्सर 12 अक्टूबर।रघुनाथपुर में ट्रेन हादसा का निरीक्षण करने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के प्रतिनिधि के रूप में छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामनी रंजन मिश्रा के साथ भोजपुर एवम बक्सर लोजपा रामविलास की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर जायज़ा लिया तथा दूरभाष पर घटना की विस्तृत जानकारी दी।यामिनी रंजन मिश्रा ने ट्रेन हादसा में मृत व्यक्तियो के प्रति संवेदना व्यक्त किया तथा घायलों के समुचित इलाज के लिए स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया। यामिनी रंजन मिश्रा ने ट्रेन दुर्घटना की न्यायिक जांच कर दोषी कर्मी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने एवम मृत व्यक्तियो के आश्रितों के साथ साथ घायलों को मुआवजा देने का आग्रह रेल प्रशासन से किया। उन्होंने स्थानीय जनता को धन्यवाद एवम आभार प्रकट किया जिन्होंने स्थानीय प्रशासन से भी अधिक सक्रिय होकर सभी यात्रियों को डब्बे से निकाल कर समुचित इलाज करवाया । ट्रेन हादसा की जांच दल में ब्रह्मपुर प्रखंड अध्यक्ष चूम चूम जी भोजपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संतोष पासवान,जिला उपाध्यक्ष ललन यादव,खेल एवम सांस्कृति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रमेश रेशमिया, जिला महासचिव सोनू पासवान,गोविंदा,अभिषेक तिवारी,प्रमोद पासवान,रविंद्र प्रसाद,जितेंद्र कुमार साह, तरुण कुमार,अविनाश ओझा,रविंद्र पासवान,बबलू कुमार साह,महेश राय,अविनाश सिसोदिया,विकास कुमार, आदि थे।
