RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

राजस्थान:सी-विजिल एप्प से कर सकेंगे आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत, 100 मिनट में होगी कार्रवाई।

हनुमानगढ़/राजस्थान 10 अक्टूबर। भारतीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को पांच राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। घोषणा के साथ ही उक्त राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी होने पर मतदाता शिकायत कर सकें, इसके लिए आयोग ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सी-विजिल ऐप लॉन्च किया था। इस एप्प का इस्तेमाल विधानसभा चुनावों में भी किया जाएगा।
आयोग के अनुसार इस एप्प के माध्यम से आने वाली हर शिकायत पर 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। इसमें शिकायतकर्ता शराब, पैसे बांटने या आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायते सी-विजिल ऐप पर कर सकता हैं। इसमें शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। 100 मिनट में शिकायत पर एक्शन होगा। एप्प पर फोटो अपलोड करना होगा। शिकायतकर्ता को यह भी लिखने की जरूरत नहीं होगी कि वह कहां है। यानी इस ऐप के जरिए मतदाता भी चुनाव में निगरानी रख सकते हैं। ऐप के माध्यम से मतदाता फोटो और वीडियो के साथ जहां गड़बड़ी हो रही हो उस स्थान की लोकेशन भी भेज सकते हैं और लिखकर पूरी जानकारी उपलब्ध करवा सकते हैं। उम्मीदवारों के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं मतदाता अगर किसी को भी कहीं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता हुआ दिखता है तो आप इसके माध्यम से उसकी शिकायत कर सकेंगे सी-विजिल ऐप के माध्यम से प्रत्याशी की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। आयोग निष्पक्ष चुनाव के लिए इस एप को प्रोत्साहित कर रहा है।

ऐसे काम करता है यह एप्प

यह एप्प एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड यूजर इसे गूगल प्ले स्टोर से और एपल यूजर आईओएस स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टॉल करने पर कैमरा, लोकेशन, ऑडियो और फाइल्स एक्सेस करने की अनुमति मांगी जाती है। इसके बाद भाषा चुनने का विकल्प मिलता है जहां आप हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन कर सकते हैं। इसके बाद आपको फोन नंबर लिखना होगा, जिस पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको अपने नाम, पता, राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र और पिन कोड की जानकारी देनी होगी। ये जानकारियां देने के बाद आपको वेरिफाई पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एप का होम पेज खुल जाएगा, जहां आपको फोटो, वीडियो और ऑडियो के विकल्प मिलेंगे। आप जिस भी माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवाना चाहते हैं, वह विकल्प चुन कर आप आयोग को गड़बड़ी की जानकारी पहुंचा सकते हैं ।

Related posts

दरभंगा: आगामी 09 मार्च 24 के राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिला अंतर्गत दीघा-शेरपुर-बिहटा तक जे०पी० गंगापथ परियोजना के विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

rktvnews

भिखारी ठाकुर जयंती की तैयारी को लेकर विशेष बैठक आयोजित!18 दिसंबर को कलाकारों से सुसज्जित होगा भिखारी ठाकुर एकता मंच:पत्रकार नरेंद्र सिंह

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेशवासियों को रास आ रही राज्य सरकार की अनूठी पहल नरेंद्र, श्रीकांत और गुलाब देवी ने जीती पुरस्कार राशि।

rktvnews

जनता के जज्बात

rktvnews

संपूर्ण संसार में हिन्दी और हिन्दुस्तान की गरिमा को गौरवान्वित करने के लिए हम सबको अपना आचार, विचार, संस्कार को ठीक रखने की आवश्यकता है : मिसेज इण्डिया मधु यादव

rktvnews

Leave a Comment