आरा/भोजपुर 9 अक्टूबर। आज सम्पूर्ण क्रांति राष्ट्रीय मंच के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष नवलाख सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।
धरने में मंच के शामिल सदस्यों ने मांग करते हुए कहा की जिला जेपी सेनानी सम्मान योजना के तहत राज्य सरकार पार्षद में लंबित आवेदन पत्रों को दिसंबर 21 में मुख्यमंत्री के पास समर्पित दावा विपक्ष जो अनुशंशित होकर बिहार सरकार के गृह विभाग( विशेष शाखा) पटना तथा सचिव राज्य सरकार पार्षद जिला जेपी सेनानी सम्मान योजना के पास समर्पित को जिला प्रशासनिक समिति के पास निर्णय हेतु भेजा जाए।
धरने में शामिल मुख्य लोगो में शिव रमन सिंह,बीरेंद्र कुमार सिंह,जवाहर लाल सिंह,शिव नारायण राम,धर्मशिला देवी, बुधिया देवी,सुरेंद्र कुमार राय,अजय कुमार राय, सिया राम सिंह,बलदेव सिंह,सुरेंद्र प्रसाद पासवान आदि थे।
