RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

खैरा बाजार सहार में लगाये गये शिविर में 20 लोगो ने किया रक्तदान:युवा पीड़ित मानवता की सेवा में रक्तदान करते रहे, मैं साथ हूं:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

आरा/भोजपुर 8 अक्टूबर। संघर्ष सेवा समिति के तत्वावधान में आज स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन खैरा बाजार सहार में किया गया। इस प्रकार का प्रथम शिविर जहां रेडक्रॉस सोसायटी भोजपुर का सारा सुविधा से संपन्न एसी बस में रक्तदान हुआ जिसमें 20 लोगों ने रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।इस आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी लाल दास राय, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रत्याशी कौशल कुमार विद्यार्थी, पूर्व सचिव डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंहा ,चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बीपी सिंह तथा पूर्व प्रत्याशी आदिब रिजवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों को अंग वस्त्र और मोमेंटो समिति की ओर से देकर सम्मानित किया गया।
सर्वप्रथम डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने रक्तदान के महत्व,रक्तदान से फायदा और रक्तदान महादान पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए उपस्थित युवाओं का हौसला बढ़ाया। इन्होंने भरोसा दिलाया कि रक्तदान से दूसरे को फायदा होगा या नहीं होगा ये अलग बात है लेकिन रक्तदान करने वालों को बहुत फायदा होता है ,ये प्रमाणिक है।इसका भरोसा दिलाया और विस्तार से समझाने का प्रयास किया।
मुख्य अतिथि लाल दास राय ने युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा की संघर्ष सेवा समिति के सदस्य ने शहर से काफी दूर रक्तदान शिविर का आयोजन कर बहुत ही नेक और सराहनीय कार्य किया है। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सबसे बड़ा दान और काम रक्तदान करना है।हम हभी आम लोगों को जोड़ने और जागरूक बनाने आये है। आज तक ब्लड को कोई वैज्ञानिक नहीं बना सका, बल्कि एक मानव का ब्लड दूसरे मानव के काम में आता है। आप सभी पीड़ित मानवता की सेवा में आगे बढ़ते रहे, हमारा सहयोग और सानिध्य मिलेगा। श्री राय ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा के साथ शिविर लगाने की बात कही।
वही विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व प्रत्याशी कौशल कुमार विद्यार्थी अपनी उपस्थिति और सक्रियता से युवाओं का मनोबल बढ़ाते रहे। इन्होंने कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्यों से लोगों में उत्साह बढ़ा है। नक्सली क्षेत्र में आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना साफ-साफ दिखाई दे रही है। लोग जाति पाति और पार्टी से ऊपर उठकर रक्तदान कर रहे है। इससे क्षेत्र मे नए संबंध का सूत्रपात हुआ है ,नैतिक चेतना का संचार बढ़ा है और सामाजिक समरसता के प्रति लोगों में आस्था जगी है। रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बीपी सिंह, सक्रिय सदस्य चंद्र देव उर्फ मलिक यादव,
समिति की ओर से नवीन कुमार राय ,कुमार मंगलम, नंदू पांडे, अंकुश राय, चंदन चांद, प्रतीक, पुलकित, राकेश जी, अंकुर ,गोविंद प्रसाद समरेश सिंह क्षितिज सिंह गुंजन जी आदि रहे।
रक्तदान दाताओं में सूर्यवंश राय, मृत्युंजय सिंह,सूर्यभान सिंह, प्रेमचंद कुमार, हरिकेश नारायण, रामचंद्र रजक, मुकेश कुमार ,अक्षय कुमार, भीम राय, विजेंद्र कुमार सिंह, रोहित कुमार ,गुलफाम राजा ,राजीव चंद्रवंशी ,राम शर्मा, रोहित शर्मा, राज बिहारी मौआर,संजय कुमार राय ,चंदन कुमार, शशि रंजन राय।
सहयोगी लोगों में टेक्नीशियन प्रभात मिश्रा धर्मेंद्र पांडे मनोज कुमार राजू सिंह विकास कुमार आदि सक्रियता से लगे रहे। व्यस्त रहने के कारण सचिव डॉक्टर विभा कुमारी शिविर में उपस्थित नहीं हो सकी लेकिन यहीं से पूरे कार्यक्रम का मॉनिटरिंग करती रही।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.।

rktvnews

भोपाल के चार साहित्यकार प्रयागराज में होंगे अखिल भारतीय सम्मानों से सम्मानित।

rktvnews

बेतिया:आमजनों की समस्याओं, शिकायतों से अवगत हुए जिलाधिकारी! कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान।

rktvnews

तेलंगाना के मुख्यमंत्री द्वारा बिहार के डीएनए एवं लव-कुश समुदाय के बारे मे आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध मे भाजपा भोजपुर ने पुतला दहन किया।

rktvnews

दिल्ली-एनसीआर में पहली बार बड़े पैमाने पर होगा ‘रंगीला बिहार’, पवन सिंह करेंगे अगुवाई।

rktvnews

भोजपुर:विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम का पर्यावरण पर प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment