RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सांसद, गोपालगंज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समितियाॅ (दिशा) की बैठक

गोपालगंज /बिहार 7 अक्टूबर। डाॅ0 अलोक कुमार सुमन, सांसद, गोपालगंज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समितियाॅ (दिशा) की बैठक समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया।
विगत बैठक में दिए गये निदेशों के अनुपालन प्रतिवेदन को बैठक पटल पर प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात् बैठक की कार्यावाही प्रारंभ की गई।
उक्त बैठक मे कल्याण विभाग,रेलवे,सडक NHAI से संबंधित समस्याओं का समाधान के संबंध में माननीय अध्यक्ष के द्वारा आवश्यक निदेश दिए गए। एम0पी0 लैड योजनाओं के कार्यान्वयन के संबंध में जिला योजना पदाधिकारी, गोपालगंज के द्वारा अंचल स्तर से NOC प्राप्त होने में विलम्ब का कारण बताया गया। जिसके संबंध में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा उप विकास आयुक्त गोपालगंज, अपर समाहत्र्ता के साथ बैठक कर लंबित NOC का निष्पादन करने का निदेश दिया गया। बैठक में थावे से उचकागाॅव जाने वाली सड़क पर रेलवे ओवरब्रिज पर प्रकाश के समुचित निराकरण नहीं होने के संबंध में कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, गोपालगंज द्वारा बताया गया कि मार्गदर्शन हेतु विभाग को पत्र भेजा गया है। चूॅकि सड़क एवं ओवरब्रिज पथ निर्माण विभाग का नहीं हैं, अतएव कठिनाई हो रही है। समीक्षा में पाया गया कि उक्त सड़क आर0डब्लू0डी0, गोपालगंज-1 की है, जिसका संपूर्ण स्वामीत्व पथ निर्माण विभाग के अधीन करने हेतु इसका प्रस्ताव विधिवत् तैयार करने का निदेश कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, गोपालगंज को दिया गया। जिला अंतर्गत रेलवे सम्पर्क फाटक बंद होने से आम ग्रामीणों को होने वाली असुविधा से अवगत कराते हुए रेलवे प्रतिनिधि को निदेश दिया गया कि आमजनों को आवागमन कि सुविधा को ध्यान में रखते हुए आर0ओ0बी0 अथवा अंडरपास निर्माण की सुविधा उपलब्ध करेें। एन0एच0 27 के पैथहोल्स की मरम्मति हेतु सार्थक कार्रवाई करने का निदेश परियोजना निदेशक, एन0एच0ए0आई0 को दिया गया।
उक्त बैठक में बरौली विधान सभा सदस्य माननीय राम प्रवेश राय, जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चौधरी (भा0प्र0से0), उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन(भा0प्र0से0), अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी डॉ0 प्रदीप कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार रजक, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता राधाकांत, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आई0सी0डी0एस0 सीमा कुमारी ,जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रंजीत कुमार, डी0पी0एम0 जीविका प्रियंका गुप्ता, डी0पी0एम0 स्वास्थ्य विभाग धीरज कुमार तथा जिलास्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: फाइलेरिया उन्मूलन को ले सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईद-उल-फितर पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

दरभंगा:महिला संवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी करेंगी अपने अनुभव साझा।

rktvnews

समस्तीपुर:मोरवा विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐतिहासिक रोड शो, तूफान और तेज वर्षा के बीच भी जनता से मिले, विद्यासागर निषाद को दिया विजयश्री का आशीर्वाद।

rktvnews

नई कृषि योजना से किसान हो पायेगा धन-धान्य पूर्ण?

rktvnews

मध्यप्रदेश:राष्ट्र निर्माण में बालिका शिक्षा पहला क़दम:राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment