RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला सलाहकार समिति (PC&PNDT) की बैठक।

गढवा/झारखंड 5 अक्टूबर।समाहरणालय गढ़वा स्थित सभागार में उपायुक्त-सह-जिल समुचित प्राधिकारी (PC&PNDT) गढ़वा, शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला सलाहकार कमिटी (PC&PNDT) की बैठक आयोजित की गई है। PC&PNDT की बैठक में सिविल सर्जन गढ़वा डॉ अवधेश सिंह द्वारा पीसी & पीएनडीटी ऐक्ट पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से संक्षिप्त जानकारी दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से गढ़वा जिले में सेक्स रेश्यो, अल्ट्रासाउंड क्लीनिक/सेंटर, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड क्लीनिक, पिछले बैठक में लिए गए निर्णय का अनुपालन, नए अल्ट्रासाउंड केंद्र हेतु प्राप्त आवेदन एवं रिन्यूअल को लेकर कमिटी द्वारा विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपायुक्त ने गढ़वा जिला में अनाधिकृत रूप से बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिक एवं झोला छाप चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर हर 15 दिनों पर गहन छापेमारी अभियान चलाने एवं आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। जिससे अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को बंद कराया जा सके। वहीं नए क्लीनिक के लाइसेंस हेतु आए 4 आवेदन यथा यासमीन क्लिनिक रंका, मिलाप अल्ट्रासाउंड सेंटर, मेराल अल्ट्रासाउंड सेंटर मेराल एवं कांडी अल्ट्रासाउंड सेंटर कांडी नाम से प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आवश्यक दस्तावेज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के पश्चात हीं लाइसेंस निर्गत करने की बात कही।
वैसे अल्ट्रासाउंड सेंटर जिनका लाइसेंस पूर्ण हो गया है उन्हें लाइसेंस रिनुअल के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि बिना लाइसेंस रिन्यूअल के अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन ना हो यह सुनिश्चित कराया जाए। वहीं बैठक में सिविल सर्जन ने पीसी & पीएनडीटी एक्ट के तहत कुछ नियमों में हुए बदलाव की जानकारी देते हुए बताया कि नए नियम के अनुसार केंद्र के बाहर डॉक्टर का नाम मोबाइल नंबर एवं फोटो लगवाना अनिवार्य है। साथ ही केंद्र के बाहर “यहां लिंग परीक्षण नहीं होता है” से संबंधित एक बोर्ड लगाना भी आवश्यक है। उपायुक्त ने नए नियमों का अनुपालन अविलंब सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी लाइसेंस प्राप्त केन्द्रों को उक्त नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने हर 15 दिनों में जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। वैसे केंद्र जो नियमों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं उन्हें दो बार नोटिस देते हुए अविलंब सील करने को कहा गया। इस बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, सिविल सर्जन डॉक्टर अवधेश सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडे, डॉक्टर रवि कुमार MO सदर, डॉक्टर संध्या टोपनो DRCHO सदर, डॉक्टर स्नेह लता राज MO सदर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर गढ़वा, DPC जेवियर एक्का समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर के शाहपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए रोङेबाजी में प्राथमिकी दर्ज ।

rktvnews

रायपुर : किसानों की खुशहाली के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित : मंत्री राजवाड़े

rktvnews

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोलकाता में ‘कॉर्पोरेट भवन’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी योजनाओं (कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय सहित) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

योग हमारे जीवन, मनोवृत्ति एवं आरोग्यता को प्रभावित कर सभी प्रकार के दुःखो से भी निवृत्ति प्राप्त करा आत्म साक्षात्कार कराता है:योग गुरु

rktvnews

विश्व पटल में मानसखंड देगा कुमाऊं को अपनी अलग पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

Leave a Comment