RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:प्रमंडलीय आयुक्त ने अंचल कार्यालय चतरा का किया निरीक्षण।

व्यवस्था सुदृढ़ करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)10 मई।उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने शनिवार को अंचल कार्यालय, चतरा का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्था एवं संचालित कार्यों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने अंचल कार्यालय में अमीन की कमी पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख संधारण, कर्मियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति, सर्विस बुक संधारण सहित अंचल स्तर पर संचालित विभिन्न कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में कार्यालय व्यवस्था को और बेहतर एवं व्यवस्थित बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
प्रमंडलीय आयुक्त ने आमजनों से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि राजस्व एवं लोक सेवा से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा कार्यालय में बेहतर कार्य संस्कृति बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
उक्त मौके पर उपायुक्त रवि आनंद, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद,अंचल अधिकारी चतरा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 मार्च 26

rktvnews

सारण:कालाजार मुक्त होने की दहलीज़ पर सारण, डब्ल्यूएचओ की टीम ने डोज़ियर प्रिपरेशन की परखी तैयारी।

rktvnews

सारण:हीटवेब और बारिश को ध्यान में रखते हुए बज्रगृह और मतगणना केंद्र की करें तैयारी: डीएम

rktvnews

गिरीडीह:15वें वित्त आयोग के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा, भुगतान में देरी पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी, 7 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश।

rktvnews

सड़कें न हो जरुरतमंदों का घर……

rktvnews

Leave a Comment