RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती बी. सरोजा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 14 जुलाई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिनेमा जगत की जानी-मानी हस्ती प्रसिद्ध अभिनेत्री बी. सरोजा देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
श्री मोदी ने कहा कि उन्हें भारतीय सिनेमा और संस्कृति के अनुकरणीय प्रतीक के रूप में याद रखा जाएगा। बी. सरोजा देवी ने विविध भूमिकताओं द्वारा कई पीढ़ियों पर अमिट छाप छोड़ी। श्री मोदी ने कहा कि विभिन्न भाषाओं और विविध विषयों पर बनी फिल्मों में उनकी बहुमुखी प्रतिभा उजागर हुई।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा;

“प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती बी. सरोजा देवी जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें भारतीय सिनेमा और संस्कृति की एक अनुकरणीय प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। अपने विविधतापूर्ण भूमिकाओं से उन्होंने कई पीढ़ियों पर अमिट छाप छोड़ी। विभिन्न भाषाओं और विषयों पर बनी फिल्मों में किये अभिनय से उनकी बहुमुखी प्रतिभा उजागर हुई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।”

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 06 सितंबर 25

rktvnews

भोजपुर : राहुल तिवारी ने किया महागठबंधन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: AIM डांस अकादमी का ग्रांड फेयरवेल संपन्न।

rktvnews

रायपुर : लोको पायलट से सौर ऊर्जा के रोल मॉडल बने सुकलाल सूर्यवंशी।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने सीवान जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थी हित में प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित,वर्तमान से अच्छा बनने के लिए लक्ष्य निर्धारण जरुरी : प्रेरक ऋषिकेश पाठक

rktvnews

Leave a Comment