RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री प्रखण्ड परिवहन परियोजना से संबंधित जिला चयन समिति की बैठक।

बक्सर/ बिहार 29 दिसंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री प्रखण्ड परिवहन परियोजना से संबंधित जिला चयन समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बताया गया कि पूरे बक्सर जिला से सभी प्रखण्डों के सभी श्रेणियों से कुल 205 आवेदन प्राप्त हुए है। वरीयता सूची के आधार पर लाभुकों का चयन तीन सदस्यीय चयन समिति के द्वारा किया जाएगा।
प्रति प्रखंड अधिकतम सात लाभुकों को बस के क्रय पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा एवं लाभुक को प्रति बस 500000/- (पांच लाख) रुपया अनुदान का भुगतान किया जाएगा। जिस प्रखंड में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 1000 से ज्यादा होगी उस प्रखंड में एक अतिरिक्त अनुसूचित जनजाति के कोटि में भी योजना का लाभ दिया जाएगा। जिसमें 02 अनुसूचित जाति, 02 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 01 पिछड़ा वर्ग, 01 अल्पसंख्यक समुदाय एवं 01 लाभुक सामान्य वर्ग के होंगे।

Related posts

भांगड़ा बीट्स का जलवा! “अज ना बुला जट्टां नूं” एमी विर्क का गाना ‘गोडे गोडे चा 2’ से बना इस सीज़न का मेंस एंथम।

rktvnews

रायपुर : डब्लू आर एस कॉलोनी में रावण दहन: राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में उमड़ा उत्साह।

rktvnews

प्रधानमंत्री का तिलस्म हुआ फीका : अशोक राम

rktvnews

हनुमानगढ़:एडीएम ने जलदाय और डिस्कॉम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण!अनुपस्थित मिलने पर 23 कार्मिकों को नोटिस।

rktvnews

वायस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया ने संभाला पदभार, चीफ हाइड्रोग्राफर के तौर पर सरकार में देंगे सेवाएं।

rktvnews

झारखंड:मंत्रिपरिषद की बैठक

rktvnews

Leave a Comment