RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री न्यूज-18 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम ‘एजेंडा छत्तीसगढ़’ में हुए शामिल! छत्तीसगढ़ को विकास की दिशा में मिल रही नई पहचान -मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर/ छत्तीसगढ़ 30 सितंबर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकास की दिशा में नई पहचान मिलने लगी है। हमारी सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप हर वर्ग के लोगों में खुशहाली आयी है। यहां ग्रामीण हो व शहरी क्षेत्र, हर अंचल में निवासरत लोगों को उन्नति के भरपूर अवसर उपलब्ध हुए हैं, जिससे उनकी स्थिति मजबूत हुई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी के एक निजी होटल में न्यूज-18 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित ‘एजेंडा छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने न्यूज-18 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ चैनल से परिचर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ के समन्वित विकास के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों का बेहतर ढंग से संचालन किया जा रहा है। जिसका गांव, गरीब, किसान तथा मजदूर आदि वर्ग को भरपूर लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना आदि कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे समाज के खासकर किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी तथा युवा वर्ग और गरीब तथा कमजोर वर्ग सहित सभी वर्ग के लोगों की भलाई तथा उत्थान का कार्य हो रहा है। इस तरह सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से लोगों को सुगमता से रोजगार मिल रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार आदि विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे कार्यक्रमों का भी विशेष रूप से उल्लेख किया।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती के पावन अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर को नमन किया।

rktvnews

खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

भोजपुर: शिक्षकों को छात्रों के चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देने की है आवश्यकता : प्रो सच्चिदानंद सिंह

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने डिजिटल क्रॉप सर्वे से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश।

rktvnews

देवघर:राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का समाहरणालय परिसर में आयोजन।

rktvnews

22 मई को भाजपा भोजपुर जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में केंद्रीय मंत्री आर के सिंह सहित विधायक व विधान परिषद् सदस्य होंगे शामिल।

rktvnews

Leave a Comment