RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

शाहपुर मे जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 सितम्बर। जीविका भोजपुर द्वारा शाहपुर स्थित हरि नारायण उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के स्टेडियम में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख गीता देवी, जीविका के जिला एवं प्रखंड प्रबंधक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। रोजगार प्रबंधक ने बेरोजगार ग्रामीण युवकों एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जीविका के इस कार्यक्रम को एक सराहनीय कदम बताया। ग्रामीण बेरोजगार युवकों एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने का यह एक सुनहरा अवसर है। रोजगार मेला में सैकड़ो बेरोजगार युवकों एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न कंपनियों ने अपना-अपना स्टॉल लगाया। स्वागत भाषण में जीविका के प्रशिक्षण अधिकारी रीतेश कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले में सैकड़ो बेरोजगार युवकों एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आठ कंपनियों ने अपना स्टॉल लगाया है। स्टॉल लगाने वाली कंपनियों में सेल्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए नवभारत फर्टिलाइजर, शिव शक्ति बायोटेक, श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड, सिक्योरिटी गार्ड एवं हेल्पर के लिए होप केयर सर्विस भारत प्राइवेट लिमिटेड, एसआईएस सिक्योरिटी, अरविंद लिमिटेड, वार वेंडर एवं शटिंग के लिए टाटा और एलएनटी कंस्ट्रक्शन, टेक्सटाइल के लिए विल्सन ग्रुप कंपनियों ने भाग लिया। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को मुफ्त प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार प्रदान करने के लिए विजन इंडिया, डीबीटीएक्स ई कौम, नालंदा एजुकेशन सोसाइटी ने भाग लिया। 18 से 40 वर्ष के इच्छुक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और अपनी योग्यता एवं पसंद के हिसाब से कंपनियों के चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। रोजगार मेला में कुल 1044 युवकों और युवतियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। 119 अभ्यर्थियों को नियोक्ता द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। स्वरोजगार हेतु कुल 144 आवेदन प्राप्त हुए। रोजगार परक प्रशिक्षण हेतु 187 लोगों का चयन हुआ। मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवकों और युवतियों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर जीविका के प्रबंधक जॉब्स कमल आनंद, शाहपुर प्रखंड के प्रखंड परियोजना प्रबंधन एवं जीविका के जिला कार्यालय के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मां आरण्य देवी बी.एड कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

देवघर:झारखंड विधानसभा अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

“मेरे किरदार की प्रेरणा दर्द, आत्मगौरव और निजी इतिहास से आती है”: सोनी सब के ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’ में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे रजत दहिया।

rktvnews

भोजपुर:रिवोल्यूशन फिजिक्स ने इंटर के एग्जाम में फिर दबदबा बनाया।

rktvnews

घरेलू एयरलाइनों द्वारा ले जाए जाने वाले यात्रियों में 36.10 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि और 15.24 प्रतिशत मासिक वृद्धि दर्ज हुई।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्‍करी के खिलाफ अंतरराष्‍ट्रीय दिवस’ पर शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

Leave a Comment