RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बंगलादेश की घटनाओं पर भाजपा नेताओं ने जाहिर की चिंता।

फ़ोटो( सौ.सोशल मीडिया )

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष सहित जिले भर के नेताओं और कार्यकताओं ने पड़ोसी देश बांगलादेश मे लगातार हो रहे हिंसा और खासकर हिन्दु समाज पर हो रहे अत्याचार की घटना की घोर भत्सर्ना करते हुए उसकी निंदा की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित जिले भर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पड़ोसी देश मे हो रहे घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि बांगलादेश मे उपद्रवी सड़को पर उतर गए है और वहाँ के अल्पसंख्यक हिन्दू समाज पर घोर अत्याचार किया जा रहा है। वहाँ की सेना और पुलिस उन लोगो को संरक्षण दे रही है। यह विश्व स्तर पर घोर निंदनीय है।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि बांगलादेश मे हो रहे हिन्दुओं के साथ अत्याचार अशोभनीय और अमानवीय है,इसकी जितनी निंदा की जाएँ बहुत कम है। हिन्दुओं पर हो रहे हिंसा पर जहाँ एक तरफ विश्व के नेताओं ने चिंता व्यक्त की है ,वही अपने देश के कथित सर्कुलर विपक्षी नेताओं के मुँह मे जाब लगा हुआ है।देश के एक भी विपक्षी नेता द्वारा हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर जुबान नही खुल रहा है और न ही निंदा की गई।बल्कि उनके द्वारा भड़काऊ बाते कह कर देश को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी विश्व के किसी भी देश मे हिन्दु समाज पर अत्याचार को बर्दाश्त नही करेगा। बांगलादेश की घटना पर घोर भत्सर्ना करती है और सरकार से हिन्दुओं को सुरक्षित करने की मांग करती है।

Related posts

छत्तीसगढ़:शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर को ‘लोकजतन सम्मान’, कल 24 जुलाई को रायपुर, प्रेस क्लब में होगा आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश देंगे मुख्य व्याख्यान।

rktvnews

पीयूष गोयल ने सैन फ्रांसिस्को की अपनी यात्रा के पहले दिन फ़्रेमोंट में टेस्ला फैक्ट्री का दौरा किया; द्विपक्षीय बैठकें आयोजित कीं तथा निवेशक गोलमेज सम्‍मेलन में भाग लिया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 96वें स्थापना एवं प्रौद्योगिकी दिवस का उद्घाटन किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:अनाबद्ध निधि, डीएमएफटी, नीति आयोग फंड, एमपी- एमएलए लैड, सीएसआर फण्ड से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक; योजनाओं के घरालत पर प्रभावी क्रियान्वयन पर बल।

rktvnews

लखीसराय: जीविका आयोजित महिला संवाद में महिलाएं और छात्राएं अपनी परिकल्पनाओं से सरकार को करा रही अवगत।

rktvnews

AIMIM नेता आरिफ जमाल हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया उदभेदन।

rktvnews

Leave a Comment