RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अखिल भारतीय किसान महासभा का भोजपुर जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न!12 अक्टूबर को पीरो में होगा अखिल भारतीय किसान महासभा का पांचवां भोजपुर जिला सम्मेलन।

आरा /भोजपुर 30 सितंबर।अखिल भारतीय किसान महासभा भोजपुर जिला कमिटी की एकदिवसीय बैठक पार्टी कार्यालय आरा में किसान नेता सह विधायक सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई , बैठक में किसान महासभा भोजपुर जिला सचिव चंद्रदीप सिंह उपस्थित रहे!
बैठक की शुरुआत करने से पहले महान कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को 2 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजली दी गई और कहा गया कि बुजुर्वा अर्थव्यवस्था में भी डॉ स्वामीनाथन ने किसानो के हितों में खड़े रहकर किसानो को स्थापित किया
12 अक्तूबर 2023 को पीरो भोजपुर में किसान महासभा का जिला सम्मेलन आयोजित है, इसकी तैयारी हेतू सम्मेलन में किसानो की भागीदारी सुनिश्चित करने इसके लिए गांव गांव में किसानो से संपर्क करने और खेती किसानी से जुड़े समस्याओं को सम्मेलन में शामिल करने का टास्क दिया गया,पीरो सम्मेलन में भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व राज्य कुणाल,किसान महासभा के महासचिव राजाराम सिंह,काराकाट विधायक अरुण सिंह,अगियांव विधायक मनोज मंजिल,माले जिला सचिव जवाहरलाल सिंह, केन्द्रीय कमेटी राजू यादव,राज्य सचिव उमेश सिंह,वरिष्ठ किसान नेता के डी यादव सहित राज्य के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे!
जिला सम्मेलन के बाद 28-29 अक्तूबर को किसान महासभा का राज्य सम्मेलन सिवान में होना है,सम्मेलन में जिले से भाग लेने वाले प्रतिनिधियों का चयन करने के संबंध मे बातचीत हुआ, साथ ही किसानो के बीच जाकर कोष संग्रह करने का टास्क दिया गया और कहा गया कि राज्य कार्यालय से जिले को टास्क दिया गया है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा!बैठक में बिनोद कुशवाहा,मु०जमाल असरफ,कृष्णा प्रसाद गुप्ता,रामेश्वर यादव,राजेंद्र राय,अवधेश पासवान,सुरेश सिंह,रमेश यादव,हरेराम सिंह,हरेन्द्र सिंह,दुदुन सिंह, शिवमंगल सिंह,देवराज सिंह,राम किशोर राय,अजय कुमार सिंह,बलिराम सिंह शामिल थे!

Related posts

शाहपुर:सैंट्रो कार से 33 कार्टून शराब बरामद।

rktvnews

भोपाल:पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति

rktvnews

गया:जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में भू अर्जन विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री को गयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया।

rktvnews

जापान-भारत समुद्री अभ्यास 2023 (जिमेक्स 2023) जारी।

rktvnews

चतरा:राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर।

rktvnews

Leave a Comment