RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ,दरभंगा द्वारा 09 दिसम्बर 23 को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत।

दरभंगा/बिहार 30 सितम्बर। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा रंजन देव ने पत्र निर्गत करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के तत्वावधान में 09 दिसम्बर 2023 (शनिवार) को पूर्वाह्न 10ः30 बजे से व्यवहार न्यायालय दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल के न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमा पूर्व एवं लंबित शमनीय (कम्पाउंडेबल) वाद के अंतर्गत आपराधिक वाद, एन.आई.एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) एवं अन्य दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, संविदा के विनिर्दिष्ट पालन हेतु वाद), बी.एस.एन.एल, ग्राम कचहरी में लंबित वाद इत्यादि से संबंधित वाद का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर तत्काल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 09 दिसम्बर 2023 (शनिवार) को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठावें।
उन्होंने इच्छुक पक्षकार एवं विद्वान अधिवक्ताओं से अनुरोध किया है कि अपने अधिक से अधिक शमनीय वादों के निष्पादन हेतु संबंधित न्यायालय, संबंधित पंचायत के ग्राम कचहरी से अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा से सम्पर्क कर सकते हैं।
इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, दरभंगा के टॉल फ्री हेल्पलाइन 15100 पर सम्पर्क किया जा सकता है। विशेष जानकारी हेतु फोन नंबर 06272-240113 तथा राष्ट्रीय लोक अदालत/विधिक सहायता से संबंधित किसी प्रकार की सहायता/जानकारी हेतु bslsalokadalat@gmail.com पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

भोजपुर:अधिवक्ताओंं के हितों की रक्षा होगी मेरी प्राथमिकता:वरीय अधिवक्ता गुंजय कुमार

rktvnews

पटना:बाढ़ को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार की तैयारियां सराहनीय: NDMA

rktvnews

चित्तौड़गढ़:मतगणना की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के बैनर तले “चलो करें आवास पूरा” अभियान के तहत उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में हेलेनिक गणराज्य के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

rktvnews

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा का किया समर्थन,दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment