आरा/भोजपुर 29 सितंबर। 30 सितंबर को जनसंस्कृति मंच भोजपुर द्वारा कवि बल्लभ के तीसरे कविता संग्रह पोतराज का किया जायेगा लोकार्पण।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जन संस्कृति मंच के जिला सचिव सुमन कुमार सिंह ने बताया की 30 सितंबर ,शनिवार को स्थानीय रेड क्रॉस सोसायटी के बगल में अवस्थित फूड इंडिया में कवि बल्लभ के तीसरे कविता संग्रह पोतराज का लोकार्पण दोपहर 2.30 बजे राज्य सहित अन्य राज्यों के चर्चित कवि और आलोचकों की उपस्तिथि में किया जायेगा साथ ही इस अवसर पर एक परिचर्चा भी आयोजित की जायेगी।
